प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रियल एस्टेट सेक्टर में देश की सबसे मंहगी डील

गुड़गांव में 380 करोड़ में बिका 38,000 वर्गफुट के विशाल अपार्टमेंट

दिल्ली एनसीआर में एक विशाल अपार्टमेंट 380 करोड़ रूपये में बिका। 38,000 वर्गफुट का ये अपार्टमेंट गुड़गांव में स्थित है। ये प्रोजेक्ट रीयल स्टेट की नामी गिरामी डीएलएफ समूह का हिस्सा है।

गुड़गांव में 380 करोड़ में बिका 38000 वर्गफुट के विशाल अपार्टमेंट

कैमेलियास लक्जरियस प्रोजेक्ट भी रिकार्ड बना चुका है। |

गुड़गांव में 380 करोड़ में बिका 38,000 वर्गफुट के विशाल अपार्टमेंट

रियल एस्टेट सेक्टर में देश की सबसे मंहगी डील 

गुड़गांव।
दिल्ली एनसीआर में एक विशाल अपार्टमेंट 380 करोड़ रूपये में बिका। 38,000 वर्गफुट का ये अपार्टमेंट गुड़गांव में स्थित है। ये प्रोजेक्ट रीयल स्टेट की नामी गिरामी डीएलएफ समूह का हिस्सा है। इस डील को देश की सबसे मंहगी डील मांनी जा रही है।

रीयल स्टेट बाजार से मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के सबसे निर्माणाधीन लग्जरी प्रोजेक्ट में दिल्ली की एक सम्पन्न कारोबारी फैमिली ने 380 करोड़ रूपये में अपार्टमेंट खरीदकर रियल एस्टेट सेक्टर में नया रिकॉर्ड बनाया है। ये अपार्टमेंट डीएलएफ के सुपर लग्जरी प्रोजेक्ट 'देहलियास' में खरीदे गए हैं। इस रीयल स्टेट प्रोजेक्ट का अभी सिर्फ सिर्फ ढांचा बनकर तैयार हुआ है। इस निर्माणाधीन अपार्टमेंट में दिल्ली की फैमिली के लिए चार फ्लैट बनेंगे।

रीयल स्टेट कारोबारियों की मानें तो किसी भी निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में चार अपार्टमेंट की करीब 380 करोड़ की डील अब तक की सबसे महंगी डील है। चारों अपार्टमेंट्स आपस में सटे हुए टावरों में है और दीवारें हटाकर इन्हें जोड़कर एक विशाल स्पेस बनाया जाएगा, जिससे यह लगभग 38,000 वर्गफुट का एक बड़ा अपार्टमेंट बन जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार प्रति वर्गफुट कीमत लगभग 1.18 लाख आयी है, जो अब तक की सबसे ऊंची दर मानी जा रही है। 

गुड़गांव में डीएलएफ के कैमेलियास प्रोजेक्ट लक्जरियस प्रोजेक्ट के मामले में पहले भी रिकार्ड बना चुका है। इसके कई प्रोजेक्ट की पहले भी रिकॉर्ड तोड़ बिकी हुई थी। पिछले वर्ष ही 16,000 वर्गफुट वाले एक पेंटहाउस की डील 189 करोड़ में हुई थी। अब यह नई डील उससे भी दोगुनी से अधिक कीमत पर हुई है। प्रोजेक्ट में हाई-एंड सुविधाएं जैसे वो एक्सेस-कंट्रोल्ड एंट्रेस, निजी लिफ्ट, और अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम दिए गए हैं। इस प्रोजेक्ट को एनसीआर का सबसे लग्जरी आवासीय काम्प्लेक्स माना जाता है। रियल एस्टेट विशेषज्ञों का कहना है कि यह डील दिल्ली-एनसीआर में लग्जरी हाउसिंग सेगमेंट की बदली मंग को दर्शाती है।

Related to this topic: