प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची पर घमासान: चुनाव आयोग की टीम ने की उच्च स्तरीय बैठक, ममता बनर्जी ने SIR के समय पर उठाए सवाल

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने SIR कार्य को लेकर समय पर सवाल उठाया है कि दुर्गा पूजा के बाद मात्र पंद्रह दिनों में यह कार्य कैसे पूरा हो सकता है।

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची पर घमासान चुनाव आयोग की टीम ने की उच्च स्तरीय बैठक ममता बनर्जी ने sir के समय पर उठाए सवाल

AI द्वारा सांकेतिक फोटो

चुनाव आयोग के उप चुनाव आयुक्त ज्ञानेश भारती की अगुवाई में चार सदस्यीय टीम ने पश्चिम बंगाल में विशेष गहर पुनरीक्षण के सिलसिले में राज्य चुनाव के मुख्य अधिकारी मनोज अग्रवाल समेंत अतिरिक्त सीईओ और जिलाअधिकारियों के साथ बैठक की।

इधर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata banerjee) ने यह सवाल उठाया कि दुर्गोत्सव के बाद पंद्रह दिनों में एसआईआर (SIR) का कार्य कैसे पूरा हो सकता है। बैठक में मतदाता सूची की जांच, सुधार, बीएलओ (BLO) और दूसरे जरूरी मुद्दों पर बातचीत की। चुनाव आयोग की टीम गुरूवार को पूर्वी में दिनीपुर और उत्तर चौबीस परगना जिले का दौरा करेगी। वह सिकुड़ा जिले का दौरा कर सकती है। वह जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर (SIR) से संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लेगी।

गैर सरकारी संगठनों के नेतृत्व में मतदाताओं ने चुनाव आयोग कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और यह मांग उठाई कि मतदाता सूची से जायज मतदाताओं के नाम नहीं कट पाए। नए जायज मतदाताओं के नाम जोड़े जाएं। नागरिकों का मतदान लोकतांत्रिक अधिकार है।

Related to this topic: