प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ग्वाटेमाला में 30 दिन आपातकाल

ग्वाटेमाला में 30 दिनों के लिए आपातकाल

ग्वाटेमाला सिटी। मध्य अमेरिका के देश ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति बर्नार्डो अरेवालो ने देश में अगले 30 दिनों के लिए आपातकाल की घोषणा की है।

ग्वाटेमाला में 30 दिनों के लिए आपातकाल

State Of Emergency |

ग्वाटेमाला में 30 दिनों के लिए आपातकाल 

मध्य अमेरिका के देश ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति बर्नार्डो अरेवालो ने देश में अगले 30 दिनों के लिए आपातकाल की घोषणा की है। यह कदम जेल दंगों और उसके बाद हुए गैंगवार की जवाबी कार्रवाई से जुड़ी हिंसा में बढ़ोतरी के बाद उठाया गया है। बताया जा रहा है कि अधिकारी तीन जेलों में अशांति से निपट रहे थे। यहां पर कैदियों ने गैंग लीडरों के लिए सुविधाओं पर लगाई गई पाबंदियों के विरोध में दर्जनों गार्ड और स्टाफ को बंधक बना लिया था। इसमें बैरियो 18 के एक ताकतवर सदस्य एल्डो डुप्पी भी शामिल है। हालांकि, पुलिस और मिलिट्री यूनिट्स के छापे के बाद सुरक्षा बलों ने जेलों पर फिर से कंट्रोल कर लिया है। स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है। राष्ट्रपति अरेवालो की ओर से कहा गया कि सभी बंधकों को छुड़ा लिया गया है। बावजूद इसके जेलों पर दोबारा कंट्रोल करने के तुरंत बाद ग्वाटेमाला सिटी और उसके आसपास गैंग के सदस्यों के जवाबी हमलों में कम से कम सात पुलिस अधिकारी मारे गए और लगभग 10 और घायल हो गए।

यह भी पढ़े: गाजा बोर्ड ऑफ पीस की सदस्यता फीस

https://www.primenewsnetwork.in/india/gaza-board-of-peace-permanent-fee-1m/105515

Related to this topic: