स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना और प्रतिभा रावत के शानदार शतकों की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बारिश से प्रभावित मैच में न्यूजीलैंड को 53 रनों से हराकर महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
आईसीसी महिला विश्व कप
भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में बनायी जगह
स्मृति मंधाना और प्रतिभा रावत के शानदार शतक, मेजबानों की 53 रनों से भारी जीत
मुंबई।
स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना और प्रतिभा रावत के शानदार शतकों की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बारिश से प्रभावित मैच में न्यूजीलैंड को 53 रनों से हराकर आईसीसी महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने विश्व कप के अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं।
गुरुवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में, भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में न्यूजीलैंड को डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (डीएलएस) पद्धति के अनुसार 53 रनों से करारी शिकस्त दी। भारत अपने आखिरी लीग मुकाबले में 26 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ भिड़ेगा।
नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत दमदार रही, लेकिन बारिश के कारण खेल में बाधा आई। स्मृति मंधाना (109) और प्रतिक्रा रावत (122) के शतकों की बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवरों में 340/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया था। स्मृति मंधाना के साथ ही यह ही उनकी साथी ओपनर प्रतिका रावल ने भी शतक ठोका। प्रतिका रावल ने 122 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की।
प्रतिका का विश्व कप में यह पहला शतक है। महिला वनडे वर्ल्ड कप में 37 साल बाद किसी टीम की दोनों ओपनरों ने शतक लगाया। भारतीय जोड़ी ने पहली बार ऐसी उपलब्धि अपने नाम की। दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले विकेट के लिए 212 रन की साझेदारी न केवल इस विश्व कप में आठों टीमों के बीच किसी भी विकेट के लिए सर्वश्रेष्ठ भागीदारी है बल्कि विश्व कप इतिहास में भारत के लिए भी किसी भी विकेट के लिए सर्वश्रेष्ठ साझेदारी है। जेमिमाह रोड्रिग्स ने भी 55 गेंदों पर 76 रनों की ताबड़तोड़ नाबाद पारी खेली।
न्यूजीलैंड को बारिश के बाद डकवर्थ-लुईस-स्टर्न पद्धति के तहत 44 ओवरों में 325 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला। न्यूजीलैंड की ओर से ब्रुक हॉलिडे (81) और इसाबेला गेज़ (65*) ने जुझारू पारियां खेलीं, लेकिन वे अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहीं। बारिश के कारण मैच कई बार रुका।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और उन्होंने जल्दी ही अपने सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स (1) का विकेट गंवा दिया। जॉर्जिया प्लिमर (30) और अमेलिया केर (45) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वे भी ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए। कप्तान सोफी डिवाइन (6) भी सस्ते में पवेलियन लौट गईं।
भारत की तरफ से रेणुका सिंह और क्रांति गौड़ ने शानदार गेंदबाजी की बदौलत दो-दो विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, प्रतिका रावल और श्री चरणी ने एक-एक विकेट चटकाया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने विश्व कप के अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है।