प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इंदौर: महिला डॉक्टर को कार्डियक अरेस्ट

इंदौर में महिला डॉक्टर को कार्डियक अरेस्ट

इंदौर | शहर में शनिवार को आयोजित एक इंटरनेशनल यूरोलॉजी कॉन्फ्रेंस के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंच पर प्रेजेंटेशन दे रही महिला डॉक्टर को अचानक कार्डियक अरेस्ट आ गया।

इंदौर में महिला डॉक्टर को कार्डियक अरेस्ट

Woman Doctor Cardiac Arrest |

मौजूद डाक्टरों ने संभाला

शहर में शनिवार को आयोजित एक इंटरनेशनल यूरोलॉजी कॉन्फ्रेंस के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंच पर प्रेजेंटेशन दे रही महिला डॉक्टर को अचानक कार्डियक अरेस्ट आ गया। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद डॉक्टर मंच पर ही गिर पड़ीं। घटना के तुरंत बाद कॉन्फ्रेंस हॉल में मौजूद डॉक्टरों और डेलिगेट्स ने तत्परता दिखाते हुए CPR दिया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला डॉक्टर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार समय पर CPR मिलने से उनकी जान बच सकी।

कुछ सेकेंड तक असहज दिखी, फिर बेहोश

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रेजेंटेशन के दौरान महिला डॉक्टर कुछ सेकंड तक असहज दिखीं और फिर अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद कार्यक्रम को तत्काल रोक दिया गया।फिलहाल महिला डॉक्टर की हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।

यह भी पढ़े: पाक को अफगान सीमा से आतंकी खतरे की चेतावनी

https://www.primenewsnetwork.in/india/pakistan-warned-of-terror-threat-from-afghanistan/131470

Related to this topic: