ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के उप सचिव ग़दीर निज़ामीपुर ने आज बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
नई दिल्ली। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के उप सचिव ग़दीर निज़ामीपुर ने मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक के समापन के बाद आज बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
ईरानी दूतावास ने साझा की मुलाकात की जानकारी
भारत में ईरानी दूतावास ने आज बुधवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के उप सचिव, डॉ. ग़दीर निज़ामीपुर ने मंगलवार शाम को नई दिल्ली में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात ब्रिक्स सदस्य देशों के सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक के समापन के बाद हुई।" इससे पहले निज़ामीपुर ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोवाल से मुलाकात की थी।
ब्रिक्स बैठक में उभरा ईरान-यूएई तनाव
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को नई दिल्ली में ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की 16वीं बैठक के दौरान ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच तनाव तब चरम पर पहुंच गया, जब ईरानी अधिकारियों ने औपचारिक रूप से यूएई पर अमेरिका और इजरायल द्वारा चलाए गए सैन्य अभियानों के दौरान ईरान के खिलाफ सैन्य हमलों में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होने का आरोप लगाया। (Source: ANI)
यह भी पढ़ें: खरगे परिवार पर लगा ₹100 करोड़ की जमीन हड़पने का आरोप, भाजपा ने सिद्धार्थ विहार ट्रस्ट को लेकर बोला हमला