प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दीपावली से पहले लाखों यात्री हुए परेशान

आईआरसीटीसी वेबसाइट और एप ठप, ट्रेन बुकिंग रुकी, दीपावली से पहले लाखों यात्री हुए परेशान

IRCTC Website : भारतीय रेलवे की ट्रेन रिजर्वेशन की IRCTC वेबसाइट में आज तकनीकी खराबी आने से लोगों को परेशानियों का सामना कलना पड़ रहा है। दीपावली से पहले घरों को जाने के इच्छुक लाखों यात्रियों को ..

आईआरसीटीसी वेबसाइट और एप ठप ट्रेन बुकिंग रुकी दीपावली से पहले लाखों यात्री हुए परेशान

आईआरसीटीसी वेबसाइट और एप ठप, ट्रेन बुकिंग रुकी, दीपावली से पहले लाखों यात्री हुए परेशान |

 

IRCTC Website : भारतीय रेलवे की ट्रेन रिजर्वेशन की IRCTC वेबसाइट में आज तकनीकी खराबी आने से लोगों को परेशानियों का सामना कलना पड़ रहा है। दीपावली से पहले घरों को जाने के इच्छुक लाखों यात्रियों को टिकट बुकिंग में रही है भारी परेशानी। यूजर्स बता रहे हैं कि सुबह 9 बजे से ही दिक्कतें आ रही हैं

दिवाली पर घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों को IRCTC की वेबसाइट में तकनीकी खराबी के कारण परेशानी हो रही है। लॉग इन और टिकट बुकिंग में दिक्कतें आ रही हैं। आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल एप अचानक ठप हो गए, जिससे टिकट बुकिंग और कैंसिलेशन दोनों ही प्रभावित हुए हैं। कंपनी का कहना है कि समस्या को ठीक करने में समय लगेगा।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल एप आज अचानक ठप हो गए, जिससे टिकट बुकिंग और कैंसिलेशन दोनों ही प्रभावित हुए। फिलहाल रेलवे ने इसे अस्थायी तकनीकी गड़बड़ी बताया है। आईआरसीटीसी के सूत्रों के अनुसार तत्काल टिकट बुकिंग से पहले सर्वर हुआ बंद। जानकारी के मुताबिक, आमतौर पर एसी क्लास की तत्काल टिकट बुकिंग सुबह 10 बजे और स्लीपर क्लास की बुकिंग 11 बजे शुरू होती है, लेकिन आज बुकिंग शुरू होने के ठीक पहले वेबसाइट और एप ने काम करना बंद कर दिया। इस वजह से हजारों यूजर्स टिकट बुक नहीं कर पाए और सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

IRCTC की वेबसाइट खोलने पर एक "डाउनटाइम नोटिफिकेशन" दिख रहा था, जिसमें लिखा था, “तकनीकी कारणों से फिलहाल अगले एक घंटे तक सभी साइट्स पर बुकिंग और कैंसिलेशन की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि टीडीआर या कैंसिलेशन से जुड़ी सहायता के लिए 08044647999 या 08035734999 पर संपर्क करें या etickets@rcte.co.in पर ईमेल भेजें।

कई यूजर्स ने शिकायत की कि वेबसाइट पर “सर्वर एरर” या “पेज नॉट रिस्पॉन्डिंग” का संदेश आ रहा था। त्योहारों के सीजन में ट्रेन टिकटों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह तकनीकी खामी यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गई।

यह पहला मौका नहीं है जब IRCTC की ट्रेन टिकट बुकिंग साइट डाउन (irctc website down) हुई है। इससे पहले दिसंबर 2024 में तो तीन-तीन बार ऐसा हो चुका है। इस बार भी धनतेरस से एक दिन पहले उस समय सर्विस डाउन हुई है जबकि तत्काल की बुकिंग शुरू होनी थी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/mukesh-sahni-spoke-amid-the-rift-in-the-grand-alliance/94410