प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

कंबल के विवाद में अटेंडेंट ने काट दी पैर की नस

चलती ट्रेन में जवान की हत्या पर रेलवे बोर्ड को नोटिस

रेलयात्रा के दौरान सेना के जवान की हत्या के मामले पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। सह्याद्री राइट्स फोरम की शिकायत पर आयोग ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और डीजी आरपीएफ को नोटिस दिया है।

चलती ट्रेन में जवान की हत्या पर रेलवे बोर्ड को नोटिस

चलती ट्रेन में जवान की हत्या पर रेलवे बोर्ड को नोटिस

कंबल मांगने पर विवाद में कोच अटेंडेंट ने काट दी पैर की नस

जयपुर। रेलयात्रा के दौरान सेना के जवान की हत्या के मामले पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। सह्याद्री राइट्स फोरम की शिकायत पर आयोग ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और आरपीएफ महानिदेशक को नोटिस जारी किया है। आयोग ने कहा कि शिकायत में लगाए गए आरोप मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन को दर्शाते हैं। आयोग ने निष्पक्ष जांच, आरोपी और संबंधित रेलकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई, तथा मारे गए जवान के परिवार को न्याय व मुआवजा देने की बात कही है। प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले की सुनवाई की और रेलवे से आरोपी कोच अटेंडेंट की नियुक्ति प्रक्रिया, योग्यता, प्रशिक्षण और पुलिस सत्यापन से जुड़े सभी दस्तावेज मांगे हैं। रेलवे बोर्ड और आरपीएफ को दो सप्ताह के भीतर आयोग को कार्रवाई रिपोर्ट भेजनी होगी।

क्या है पूरा मामला

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 2/3 नवम्बर की रात की है। जब सेना का जवान जिगर चौधरी, कश्मीर से छुट्टी पर अपने घर साबरमती (गुजरात) जा रहा था। वह 19224 जम्मू तवी – साबरमती एक्सप्रेस में एस 2 स्लीपर कोच में यात्रा कर रहा था। यात्रा के दौरान उसने B4 एसी कोच के अटेंडेंट से कंबल और चादर मांगी। नियमों का हवाला देते हुए अटेंडेंट ने कंबल और चादर देने से मना कर दिया था। इसके बाद विवाद बढ़ गया। विवाद के दौरान अटेंडेंट ने चाकू से जवान के पैर की नस काट दी। इससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। बीकानेर पहुंचने पर टीटीई की शिकायत पर जीआरपी द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी अटेंडेंट को चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया गया है।
रेलवे का कहना है कि अटेंडेंट जुबेर ठेकेदार के माध्यम से तैनात था। उसे नौकरी से हटा दिया गया है। पूरे मामले की जांच जारी है। बीएनएस की धारा 103(1) पर मामला दर्ज हुआ है।

यह भी पढ़ेंः

यूपी में महिलाएं कर सकेंगी नाइट शिफ्ट में काम

https://www.primenewsnetwork.in/india/up-act-womens-night-shift/96615

विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने जन्म प्रमाणपत्रों की जांच की मांग की

https://www.primenewsnetwork.in/india/bengal-shubhendu-check-birth-certificate/96839

 

Related to this topic: