प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

Kupwara : सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को किया..

Kupwara : सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, 2 आतंकी ढेर

Kupwara : जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों को ढेर कर दिया है. केरन सेक्टर में रविवार 28 सितंबर को कुछ आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे.

kupwara  सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम 2 आतंकी ढेर

Kupwara : जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों को ढेर कर दिया है. केरन सेक्टर में रविवार 28 सितंबर को कुछ आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों का एक समूह नियंत्रण रेखा को पार कर रहा था. सुरक्षाबलों ने आतंकियों के प्रयास नाकाम कर दिया. मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हुई है. सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला कि पाकिस्तान की सीमा से घुसने का प्रयास कर रहे थे. तलाशी अभियान चल रहा है.

सशस्त्रबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है. हैदर चौकी और उसके आस-पास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन जारी है, क्योंकि आतंकियों का पता लगाया जा सके. स्थानीय लोगों ने बताया कि पूरे इलाके में आम लोगों की आवाजाही को बंद कर दिया गया है. लंबे समय से कुपवाड़ा और केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिशें हो रही हैं. बर्फबारी से पहले आतंकी नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश करते हैं. सुरक्षाबल सतर्क हैं. 

बांदीपुरा में भी सुरक्षाबलों के बीच हुई थी मुठभेड़ 

आतंकियों और पैरा कमांडो के बीच मुठभेड़ हुई थी, इस मुठभेड़ में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था. आतंकी सुलेमान उर्फ आसिफ भी पहलगाम हमले का मारटर माइंड था. पिछले ही हफ्ते सुरक्षा बलों ने पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों की सहायता करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था. 
पिछले ही हफ्ते सुरक्षा बलों ने पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों की सहायता करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था. पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों ने बैसरन घाटी में 26 लोगों को मार दिया था. अधिकांश पर्यटक थे. 

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गुरुवार को मुठभेड़ हुई थी इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया था. इसमें दो सुरक्षाबल के जवान भी घायल हुए थे. अधिकारियों के मुताबिक,आतंकवादियों के होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद इलाके को घेर लिया गया था और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया था. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/sacrifice-spirit-of-service-and-discipline/48435


 

Related to this topic: