प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

मुख्यमंत्री ने भइया दूज पर बढ़ाया पैसा

लाडली बहनों को अब मिलेंगे हर महीने 1500 रुपये

भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के एक करोड़ 26 लाख बहनों के खाते में 250 रुपये की किस्त जमा की। कहा, 1.26 करोड़ बहनों का भाई होना मामूली बात नहीं है।

लाडली बहनों को अब मिलेंगे हर महीने 1500 रुपये

लाडली बहनों को अब मिलेंगे हर महीने 1500 रुपये

मुख्यमंत्री ने भइया दूज पर बढ़ाया पैसा

बोले-1,26 करोड़ बहनों का भाई होना मामूली बात नहीं 

प्राइम न्यूज नेटवर्क 
भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के एक करोड़ 26 लाख बहनों के खाते में 250 रुपये की किस्त जमा की। कहा, 1.26 करोड़ बहनों का भाई होना मामूली बात नहीं है। आपका आशीर्वाद जीवन भर बना रहे। अब हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे। 
मुख्यमंत्री ने यमराज और उसकी बहन यमुना की कहानी भी सुनाई। कहा, बहनें दो परिवार को संभालती है। वह मायका और ससुराल दोनों को संभालती है। दोनों जगह अमर भूमिका निभाती हैं। बहनों को जगदंबा, लक्ष्मी, सरस्वती ऐसे ही नहीं कहा जाता। परिवार पर कोई आंच आ जाए तो वह चट्टान की तरह खड़ी हो जाती है। साथ ही कहा, मंच पर दिख रही संख्या 2029  में और बढ़ेगी। कांग्रेस ने बहनों के लिए ऐसी योजना शुरू नहीं की, यह दुर्भाग्य है। जो कहते हैं कि इस राशि से लाडली बहनें शराब पीती हैं , उन्हें लकवा मार जाए, वे डूब जाएं। लोकतंत्र तब मजबूत होता है जब भाई और बहन का रिश्ता मजबूत होता है। 
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने बहनों के लिए 33 फीसदी आपक्षण की व्यवस्था की है। 2029 के बाद देश और प्रदेश की विधायिका में बहनों की संख्या और बढ़ने वाली है। लाडली बहनें अगर रोडीमेड कपड़ों के व्यवसाय से जुड़ती है तो और 5000 रुपया दिया जाएगा। यह दस साल तक दिया जाता रहेगा। रजिस्ट्री पर कोई प्रापर्टी अपने नाम कराना हो तो 2 फसदी की छूट हमने दी है। बहनें खुद का कारखाना खोलती हैं तो 30 फीसदी आपक्षण हमने उसमें भी दिया है। 
मालूम हो  कि योजना पर अब तक 44, 917.92 करोड़ बहनों के खाते में भेजे जा चुके हैं। अगले महीने से 1500 रुपये जमा करने पर अतिरिक्त 300 का खर्च आयेगा।

Related to this topic: