Bareilly Violence : पिछले हफ़्ते, बरेली में 'आई लव मुहम्मद' अभियान के समर्थन में एक प्रोटेस्ट किया गया. अचानक रद्द हो गया था. अफ़रा-तफ़री मच गई.
Bareilly Violence : पिछले हफ़्ते, बरेली में 'आई लव मुहम्मद' अभियान के समर्थन में एक प्रोटेस्ट किया गया. अचानक रद्द हो गया था. अफ़रा-तफ़री मच गई. बीएनएसएस की धारा 163 लगने के बावजूद नमाज़ के बाद तौकीर रज़ा के आवास और कोतवाली मस्जिद के बाहर भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई. पथराव और तोड़फोड़ की गई. वाहनों और दुकानों को भी नुकसान हुआ. कई पुलिसकर्मियों को चोट आई और बाज़ारों में दुकानें बंद करवाई गई.
पुलिस ने मामले में कुल 2000 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने तौकीर रजा को पहले नज़रबंद किया हुआ था और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारी साज़िश का पता लगा रहे हैं. तौकीर रजा और उनके साथियों के मोबाइल फ़ोन की भी जांच की जा रही है.
तौकीर रजा पर यह है आरोप
उत्तर प्रदेश के बरेली में 'आई लव मुहम्मद' अभियान से जुड़े विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसक झड़पों को लेकर मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ कार्रवाई की गई है. बरेली नगर निगम ने भी बड़ा एक्शन लिया है. मौलाना तौकीर रजा की संस्था इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के दफ्तर को सील किया गया है. IMC का दफ्तर एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में था. नगर निगम ने इस शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को नाले पर अवैध रूप से बना होने को लेकर यह कार्रवाई की है. नाले पर अतिक्रमण कर बनाए गए इस अवैध निर्माण पर कार्रवाई हुई है. करने के लिए नगर निगम ने यह कदम उठाया है.
'आई लव मोहम्मद' कैंपेन शुरू होने के बाद बरेली में हुई हिंसा के बाद मौलवी और इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा खान को गिरफ्तार किया गया और आरोपी नंबर 1 बनाया गया है. एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि रज़ा ने अपने फॉलोअर्स से शहर का माहौल बिगाड़ने के लिए उकसाया था. तौक़ीर रज़ा ने अपने समर्थकों से कहा, आज शहर का माहौल बिगाड़ना है, चाहे पुलिस वालों की हत्या करनी पड़े और मुसलमानों की ताक़त दिखानी है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/the-country-will-be-free-from-naxalism-by-march-31/48488