प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में मल्लिकार्जुन..

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा - मोदी सरकार की आर्थिक और विदेश नीति फेल

CWC Meeting : कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक हो रही है. आजादी के बाद बिहार में पहली बैठक है. इससे पहले पटना में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की तीन बैठकें हुई थीं. बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले है.

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा -  मोदी सरकार की आर्थिक और विदेश नीति फेल

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा - मोदी सरकार की आर्थिक और विदेश नीति फेल |

CWC Meeting : कांग्रेस की सेंट्रल वर्किंग कमेटी की बिहार में पहली बैठक हो रही है. इसके पहले पटना में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की तीन बैठकें हुई थीं. बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले है. ऐसे में इस बैठक में चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण रणनीति बनाई जा सकती है. बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत बड़े कांग्रेस नेता मौजूद हैं. इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को पटना में कहा कि बीजेपी नीतीश कुमार को मेंटली रिटायर्ड मान चुकी है. वे अखिल भारतीय कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे. 

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय, दोनों स्तरों पर भारत एक बेहद चुनौतीपूर्ण और चिंताजनक दौर से गुजर रहा है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारी मुसीबतें नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार की नाकामी और कूटनीतिक विफलता का नतीजा है. प्रधानमंत्री जिनको “मेरे दोस्त” बताकर ढिंढोरा पीटते हैं, वही दोस्त आज भारत को संकट में डाल रहा है. उन्होंने चुनाव आयोग को लेकर कहा कि लोकतंत्र का आधार निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव हैं, लेकिन आज चुनाव आयोग की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर ही सवाल उठ रहे हैं. इसे लेकर कई खुलासे भी हुए हैं. EC उन सवालों के जवाब देने के बजाय हमसे एफिडेविट मांग रहा है.

कांग्रेस अध्यक्ष ने बिहार में बेरोजगारी को लेकर निशाना साधा

मल्लिकार्जुन खरगे ने किसानों पर बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अपने वादे के मुताबिक किसानों की आय दोगुनी नहीं कर पाए. 2020-21 के तीन काले कानूनों की वजह से आंदोलन चला, 750 से अधिक किसान शहीद हो गए. बिहार में बेरोजगारी दर 15% से ऊपर है. हर साल लाखों युवा पलायन कर रहे हैं. भर्ती घोटाले की वजह से युवा सड़कों पर आंदोलन करके पुलिस की लाठी खाते हैं.

विदेश नीति फेल : बघेल

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिका ने भारत के नागरिकों को बेड़ियों में जकड़कर भेजा था. विदेश मंत्रालय ने इसका कोई विरोध नहीं किया था. प्रधानमंत्री की विदेश नीति, आर्थिक नीति, पड़ोसियों से संबंधों को लेकर फेल है. बिहार में डबल इंजन की सरकार का रिंग इंजन खराब हो चुका है. धुआं फेक रहा है. इसे इलाज की जरूरत है.

सोनिया गांधी नहीं हैं मौजूद

सोनिया गांधी के नहीं आने को लेकर सवाल किया गया तो भूपेश बघेल ने बताया कि सोनिया गांधी आना चाहती थीं, लेकिन उनकी तबीयत खराब है. जिस वजह से वह नहीं आ सकीं. बिहार में सीएम चेहरे को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस कमेटी की बैठक है, जब इंडिया गठबंधन की बैठक होगी, तब मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर बात होगी.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/azam-khans-first-reaction-after/47968


 

Related to this topic: