मंदसौर। जिले में यहां शुक्रवार-शनिवार की रात एक एंबलेंस पुल से नीचे गिर गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। सीतामउ तहसील के सेदरा माता गांव के पास एक एंबुलेंस (एपी 39 यूजेड 5726) मरीजों को लेकर जा रही थी
हदसा-दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एंबुलेंस पुल से गिरी, दो मृत
मंदसौर की घटना,रात भर फंसा रहा ड्राइवर
सुबह ग्रामीणों ने देखा तो बाहर निकाला
प्राइम न्यूज नेटवर्क
मंदसौर। जिले में यहां शुक्रवार-शनिवार की रात एक एंबलेंस पुल से नीचे गिर गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। सीतामउ तहसील के सेदरा माता गांव के पास एक एंबुलेंस (एपी 39 यूजेड 5726) मरीजों को लेकर जा रही थी।
मालूम हो कि रात होने के कारण घटना की किसी को जानकारी नहीं हुई। शनिवार सुबह गांव के लोगों ने पुल से नीचे एक एंबुलेंस को देखा। यह घटना शुक्रवार की रात की है। तब पुलिस को लोगों ने घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। एंबुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे चालक को निकालने में काफी परेशानी हुई। ट्रैक्टर से खींचकर एंबुलेंस को बाहर निकाला गया।
हादसे में मरने वालों की पहचान अबीर और शीबू के रुप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल चालक अजीनुर हक (28) बताया जा रहा है। वह पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के कूच बिहार का रहने वाला है। एंबुलेंस में तीन कर्मचारी एंबुलेंस स्टाफ के थे। एंबुलेंस जावरा की ओर सीतामऊ जा रही थी। इसी दौरान सेदरा माता और भुवानगढ़ के बीच यह हादसा हुआ।