प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • मध्य प्रदेश के उज्जैन में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा की
  • जम्मू-कश्मीर में फिर दिखे संदिग्ध ड्रोन, पुंछ और सांबा इलाके में हाई अलर्ट, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, राजौरी में 3.5 किलो IED बरामद
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का पंजाब और राजस्थान दौरा, डॉ. बी. आर. आंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 21वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी
  • I-PAC रेड के दौरान ED अफसरों के साथ हुई बदसलूकी को लेकर आज कोलकाता में BJP का हल्लाबोल, सुवेंदु अधिकारी की अगुवाई में BJP के 50 से ज्यादा विधायक सेक्रेटेरिएट के पास सुबह 10 बजे से देंगे धरना
  • महाराष्ट्र में BMC सहित 29 नगर निकाय चुनाव का आज आएगा रिजल्ट, सुबह 10 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती, करीब 16 हजार उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान

नाशिक के प्याज किसान संकट में, बढ़ी चिंता

नाशिक के प्याज किसान संकट में, कीमतों में भारी गिरावट से बढ़ी चिंता

महाराष्ट्र के प्याज उत्पादक किसान गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी लासलगांव सहित देश की प्रमुख मंडियों में प्याज की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है।

नाशिक के प्याज किसान संकट में कीमतों में भारी गिरावट से बढ़ी चिंता

Nashik Onion Farmers |

निर्यात प्रतिबंध बना बड़ी वजह

बांग्लादेश को होने वाले प्याज निर्यात पर लगे प्रतिबंध के चलते कीमतों में भारी गिरावट आई है। बताया जा रहा है कि दामों में करीब 500 रुपये प्रति क्विंटल तक की कमी हुई है। कई इलाकों में प्याज 1 से 2 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

2019 के बाद सबसे बड़ी गिरावट

फरवरी 2019 के बाद यह प्याज की कीमतों में सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। किसान संगठनों और व्यापारियों का कहना है कि मौजूदा हालात किसानों के लिए बेहद मुश्किल हो गए हैं।

मंडियों में आवक बढ़ी

मंडियों में नए लाल प्याज की भारी आवक के कारण कीमतों पर और दबाव बढ़ गया है। लाल प्याज की कीमत प्रति क्विंटल करीब 500 रुपये तक गिर चुकी है और औसत भाव 1800 रुपये प्रति क्विंटल से नीचे पहुंच गया है।

पुरानी प्याज के दाम भी गिरे

गर्मियों की पुरानी प्याज की आवक खत्म होने के बावजूद इसके दामों में 949 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल इसका औसत भाव करीब 1151 रुपये प्रति क्विंटल रह गया है।

बांग्लादेश सबसे बड़ा खरीदार

लासलगांव के प्रमुख निर्यातक मनोज जैन के मुताबिक, बांग्लादेश भारत का सबसे बड़ा प्याज आयातक है। लेकिन वहां भारत से प्याज आयात पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

सीमित आयात से बढ़ी मुश्किलें

मनोज जैन ने बताया कि बांग्लादेश ने केवल 200 लाइसेंसधारी व्यापारियों को प्रतिदिन 6000 टन प्याज आयात की अनुमति दी है। इस पाबंदी से प्याज कारोबारियों और किसानों दोनों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

सरकार से समाधान की मांग

किसान संगठनों और व्यापारियों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह बांग्लादेश से बातचीत कर इन प्रतिबंधों को हटवाने की कोशिश करे, ताकि प्याज की कीमतों में सुधार हो सके और किसानों को राहत मिल सके।

यह भी पढ़े: अस्पतालों की मनमानी पर अब कड़ी लगाम

https://www.primenewsnetwork.in/india/strict-curbs-on-hospital-arbitrary-actions/102324