प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भोपाल एनजेए में 7 फरवरी से राष्ट्रीय सम्मेलन

भोपाल की नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी में 7 फरवरी से राष्ट्रीय सम्मेलन

भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी (एनजेए) में 7 फरवरी से दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

भोपाल की नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी में 7 फरवरी से राष्ट्रीय सम्मेलन

National Judicial Academy |

भोपाल राजधानी भोपाल स्थित नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी (एनजेए) में 7 फरवरी से दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में देश की न्यायिक व्यवस्था से जुड़े शीर्ष न्यायाधीशों की भागीदारी रहेगी। सम्मेलन में सुप्रीम कोर्ट और विभिन्न हाईकोर्ट के 20 से अधिक न्यायाधीश शामिल होंगे।

हाईकोर्ट के मुख्य न्याधीश करेंगे मेजबानी

इस आयोजन की मेजबानी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की ओर से की जा रही है। सम्मेलन में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत भी शामिल होंगे। इसके अलावा देश के अलग-अलग राज्यों से आए हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायिक सुधार, न्यायिक प्रशिक्षण, तकनीक के उपयोग और न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने जैसे विषयों पर मंथन करेंगे।

न्यायिक प्रणाली को औऱ सुदृढ़ बनने मंथन

राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य न्यायिक प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करना, न्यायाधीशों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान करना और समकालीन कानूनी चुनौतियों पर साझा दृष्टिकोण विकसित करना है। इसमें न्यायिक प्रशासन, केस मैनेजमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग, ई-कोर्ट्स और आम जनता तक न्याय की त्वरित पहुंच जैसे मुद्दों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।

भोपाल में आयोजित होते हैं अंतराष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन

भोपाल की नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी देश की प्रमुख न्यायिक प्रशिक्षण संस्थाओं में से एक है, जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इस सम्मेलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ प्रशासनिक तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।

न्यायिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण

यह सम्मेलन न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश की न्यायिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यहां लिए गए निष्कर्ष और सुझाव भविष्य की न्यायिक नीतियों को दिशा देने में सहायक साबित हो सकते हैं।

यह भी पढ़े: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस अकेले उतरेगी चुनाव में

https://www.primenewsnetwork.in/india/congress-to-contest-west-bengal-polls-alone/132186

Related to this topic: