प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हीथ्रो हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा

दिल्ली आ रहे इंडिगो के विमान में तकनीकी खराबी, लंदन वापस लौटा

लंदन से दिल्ली आ रहा इंडिगो का ड्रीमलाइनर विमान तकनीकी खराबी के कारण बुधवार सुबह लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर वापस लौट गया। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

दिल्ली आ रहे इंडिगो के विमान में तकनीकी खराबी लंदन वापस लौटा

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) लंदन से दिल्ली आ रहा इंडिगो का ड्रीमलाइनर विमान तकनीकी खराबी के कारण बुधवार सुबह लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर वापस लौट गया। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। उड़ान निगरानी वेबसाइट फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, लंदन हीथ्रो से दिल्ली के लिए संचालित उड़ान संख्या 6ई4 का बोइंग 787-9 विमान करीब एक घंटे तक हवा में रहने के बाद वापस लौट गया।

हीथ्रो हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा

सूत्र ने बताया कि विमान में कोई तकनीकी समस्या हुई थी और वह लंदन हीथ्रो हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया। इंडिगो की ओर से इस संबंध में तत्काल कोई बयान नहीं आया है। तकनीकी समस्या की विस्तृत जानकारी और विमान में सवार यात्रियों की संख्या का तत्काल पता नहीं चल सका है। फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम की जानकारी के अनुसार, विमान ने बुधवार को भारतीय समयानुसार करीब 12 बजकर 40 मिनट पर उड़ान भरी थी और लगभग दो बजे लंदन हीथ्रो लौट आया।

इसे भी पढ़ेंः  तुर्किये के राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक बार फिर कश्मीर का मु्द्दा उठाया

Related to this topic: