प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नोएडा आबकारी अधिकारी निलंबित, ओवररेटिंग जांच

नोएडा के जिला आबकारी अधिकारी निलंबित, शराब दुकानों पर ओवररेटिंग मामले में कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद के जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

नोएडा के जिला आबकारी अधिकारी निलंबित शराब दुकानों पर ओवररेटिंग मामले में कार्रवाई

Noida Excise Officer Suspended |

ओवररेटिंग की शिकायतों पर शासन की सख्ती

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद के जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार को निलंबित कर दिया गया है। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के निर्देश पर नोएडा में शराब दुकानों पर ओवररेटिंग की शिकायतों में दोषी पाए जाने के बाद शासन स्तर से यह कार्रवाई की गई।

जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई

आबकारी विभाग के सूत्रों के अनुसार, योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत मदिरा दुकानों पर ओवररेटिंग के मामलों को गंभीरता से लिया गया। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जांच और निरीक्षण कराया गया।

जांच में कई दुकानों पर ओवररेटिंग की पुष्टि

तत्कालीन उप आबकारी आयुक्त, मेरठ प्रभार राकेश कुमार सिंह द्वारा की गई जांच में 23 दिसंबर 2024 को 9 दुकानों और 20 जनवरी 2025 को 16 दुकानों पर निर्धारित दर से अधिक मूल्य वसूलने की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट में प्रशासनिक स्तर पर गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद आबकारी मंत्री ने त्वरित निर्णय लेते हुए जिला आबकारी अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए।

विभागीय कार्रवाई के आदेश

आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने बताया कि सुबोध कुमार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। मंत्री नितिन अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि योगी सरकार में आमजन के हितों से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। मदिरा बिक्री में अनियमितता, ओवररेटिंग या भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसी शिकायतों पर तत्काल और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि प्रदेश में पारदर्शी और अनुशासित व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़े: मेडिकल वार्ड में चूहे, जांच के आदेश जारी

https://www.primenewsnetwork.in/india/probe-ordered-over-rats-in-medical-ward/105215

Related to this topic: