प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

सौदेबाजी के बाद पाकिस्तान मैच खेलने को राजी

भारत के खिलाफ मैच खेलने को पाकिस्तान राजी

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कौंसिल (आईसीसी) के प्रयासों से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला तय शिड्यूल के अनुसार होने की संभावनाएं बलवती होती नजर आ रही हैं।

भारत के खिलाफ मैच खेलने को पाकिस्तान राजी

टी20 विश्व कप 2026

भारत के खिलाफ मैच खेलने को पाकिस्तान राजी

आईसीसी ने किया एलान, सौदेबाजी के बाद पाकिस्तान मैच खेलने को राजी

नई दिल्ली। 
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कौंसिल (आईसीसी) के प्रयासों से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला तय शिड्यूल के अनुसार होने की संभावनाएं बलवती होती नजर आ रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कौंसिल (@ICC) ने पाकिस्तान और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड्स के साथ बैठक के बाद घोषणा की है कि पाकिस्तान आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 के सभी निर्धारित मैच खेलेगा, जिसमें 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ मैच भी शामिल है।

टी-20 विश्व कप 2026 में भारत- पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर अभी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हो पायी है। मगर पीसीबी के तेवर इस मामले में नरम नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान ने आईसीसी मध्यस्थों के साथ बातचीत के दौरान भारत के खिलाफ मैच खेलने को बांग्लादेश की प्रतिष्ठा को बचाने के लिए कई शर्तें रखी थीं। "क्रिकबज" के मुताबिक, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चाहता था कि भारतीय टीम एक ट्राई सीरीज में हिस्सा ले। इस ट्रॉई सीरीज में भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें भाग लेंगी। अगर भारत की तरफ से इस पेशकश को मान लिया जाता है कि तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की तरफ से टीम को टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने की इजाजत दे दी जाएगी। ट्रॉई सीरीज न्यूट्रल वेन्यू पर होगी। लेकिन आईसीसी ने पाकिस्तान की ये मांगे ठुकरा दी हैं। 

सूत्रों के अनुसार आईसीसी ने पाकिस्तान से साफ कह दिया है कि भारत और पाक द्विपक्षीय क्रिकेट मुकाबले आईसीसी के दायरे में नहीं आते। त्रिकोणीय सीरीज की मांग खारिज कर दी गई है। भारत ने एक दशक से अधिक समय से कोई त्रिकोणीय सीरीज नहीं खेली है। लेकिन आईसीसी पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने के लिए एक फेवर देने को तैयार हो गया है। सूत्रों के अनुसार आईसीसी पाकिस्तान की मांग पर अगले अंडर 19 विश्व कप की मेजबानी बांग्लादेश को दे सकती है।

आईसीसी ने बांग्लादेश के प्रति नरम रुख अपनाने पर सहमति जताई है। आईसीसी ने कहा कि वह बीसीबी पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाएगा, जिसने बदले में बांग्लादेश ने भी पाकिस्तान से 15 फरवरी को भारत के साथ होने वाले मैच को पूरा करने की अपील की है।

सूत्रों के अनुसार आईसीसी के बांग्लादेश को दिये प्रस्ताव के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख मोहसिन नकवी भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबले का बहिष्कार वापस लेने के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से अनुरोध करेंगे। यह जानकारी पीसीबी के एक सूत्र ने दी। मोहसिन नकवी विशेष रूप से श्रीलंका, यूएई और बांग्लादेश बोर्ड के आग्रह और हाल में हुई बातचीत का ब्योरा पाक प्रधानमंत्री को देंगे। इस मामले में हालांकि अंतिम फैसला शरीफ का होगा और पीसीबी उसका पालन करेगी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को पत्र लिखकर समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है और भारत के खिलाफ बहिष्कार वापस लेने का अनुरोध किया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख मोहसिन नकवी ने सोमवार को कहा कि इस पर अंतिम फैसला अगले 24 घंटे में आ जायेगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख अमीनुल इस्लाम के साथ आईसीसी से बातचीत को स्वीकार करते हुए प्रेस कांफ्रेंस में नकवी ने कहा कि पीसीबी आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से कुछ मसलों पर जवाब का इंतजार कर रहा है।मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को श्रीलंका से राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके का भी फोन आया है जिन्होंने बहिष्कार का फैसला वापिस लेने का आग्रह किया है। जियो न्यूज ने कहा कि शरीफ ने आश्वासन दिया है कि पाकिस्तानी टीम भारत के खिलाफ खेलेगी।

मालूम हो कि किसी भी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा कमाई वाला मैच है. वर्ल्ड कप जैसे इवेंटहो कि किसी भी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को क्रिकेट प्रेमी बड़े शौक से देखते हैं। किसी भी बड़े इवेंट में अक्सर भारत-पाक का मैच शनिवार या रविवार को रखा जाता है, जिससे ज्यादा-ज्यादा लोग इस मैच को देखने में सफल हों। जितने लोग मुकाबला देखेंगे, उतना राजस्व (Revenue) संबधित बोर्ड और प्रायोजकों को होता है। 

टी20 विश्व कप शेड्यूल के मुताबिक, टूर्नामेंट में दोनों के बीच 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में मुकाबला खेला जाना है। लेकिन पाकिस्तान सरकार ने विश्व कप की शुरुआत से पहले साफ कर दिया था कि उनकी टीम टूर्नामेंट में तो हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलेगी। लेकिन अब पाकिस्तान अपनी कुछ मांगें मनवाने के बाद भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने को तैयार नजर आ रहा है। इससे आईसीसी की प्रतिष्ठा भी बचेगी और टी20 विश्व कप का रोमांच भी बना रह सकेगा।

इसे भी पढ़ेंः

45 साल बाद कानून के शिकंजे में 100 रुपये का गेहूं चोर

https://www.primenewsnetwork.in/india/100-wheat-theft-case-solved-after-45-years/132630

Related to this topic: