प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

PM मोदी बोले - भारत मैन्युफैक्चरिंग...

भारत मैन्युफैक्चरिंग का एक बहुत बड़ा हब बनता जा रहा : PM मोदी

PM Modi in Kerala : पीएम मोदी ने केरल के एर्नाकुलम में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

भारत मैन्युफैक्चरिंग का एक बहुत बड़ा हब बनता जा रहा  pm मोदी

भारत मैन्युफैक्चरिंग का एक बहुत बड़ा हब बनता जा रहा : PM मोदी |

PM Modi in Kerala : पीएम मोदी ने केरल के एर्नाकुलम में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उन्होंने बुधवार को कहा कि भारत मैन्युफैक्चरिंग का एक बहुत बड़ा हब बनता जा रहा है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एआई और सेमिकंडक्टर सेक्टर में भी देश तेजी से प्रगति कर रहा है. ऐसे कामों के लिए ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा ग्रीन और क्लीन एनर्जी की आवश्यकता है. भारत सोलर पावर के मामले में दुनिया के टॉप देशों में से एक बन चुका है.

उन्होंने कहा कि कोच्चि आना हमेशा बहुत शानदार अनुभव होता है. इस वाइब्रेंट कोस्टल सिटी से मुझे केरलम के विकास को और गति देने का अवसर मिला है. थोड़ी देर पहले केरलम के विकास से जुड़े 11,000 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है. मैं केरलम की जनता को इन योजनाओं के लिए बधाई देता हूं.

"पेट्रोलियम सेक्टर का विस्तार जरूरी"

पीएम मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए मेक इन इंडिया के लिए पेट्रोलियम सेक्टर का विस्तार बहुत आवश्यक है. आज कोच्चि रिफाइनरी में पॉलीप्रोपाइलीन इकाई के शिलान्यास के पीछे भी यही लक्ष्य है. इस यूनिट से हर साल करीब 4 लाख टन पॉलीप्रोपाइलीन का उत्पादन होगा. आने वाले समय में ये प्लांट पैकेजिंग, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल, मेडिकल डिवाइस जैसे अनेक सेक्टर को सपोर्ट करेगा.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/rahul-gandhi-said-leader-of-the-opposition-is-not-being-allowed-to-speak/148520

 

Related to this topic: