PM Modi : पीएम मोदी ने शनिवार को कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के शिलान्यास समारोह पर वीडियो संदेश दिया...
PM Modi : पीएम मोदी ने शनिवार को कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के शिलान्यास समारोह पर वीडियो संदेश दिया. उन्होंने कहा कि कोटा और हाड़ौती की यह धरती उद्यम और आस्था का एक बड़ा केंद्र है, जब हवाई कनेक्टिविटी बढ़ेगी तो देश और दुनिया से पर्यटक यहां आएंगे.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इसका सीधा लाभ यहां के युवाओं, व्यापारियों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा. राजस्थान में हर क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है. करीब 1500 करोड़ रुपए में बनने जा रहा एयरपोर्ट आने वाले समय में पूरे क्षेत्र के विकास को एक नई गति देने वाला है. नवंबर 2023 में जब मैं कोटा आया था तब मैंने कोटा की जनता से एक वादा किया था कि कोटा का एयरपोर्ट एक सपना नहीं रहेगा, बल्कि उसे साकार करके दिखाया जाएगा.
पीएम मोदी ने कहा कि कोटा एयरपोर्ट के निर्माण का काम शुरू होने जा रहा है. अब तक कोटा के लोगों को जयपुर या जोधपुर जाकर फ्लाइट लेनी होती थी, लेकिन अब जब यह एयरपोर्ट शुरू होगा तो यहां यात्रा भी आसान होगी और व्यापार भी बढ़ेगा. यह केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि ऊर्जा का भी एक बड़ा क्षेत्र है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/akhilesh-yadav-spoke-on-the-increase-in-lpg-prices/147752