प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • उत्तराखंड में जिलों की मांग को लेकर एक बार फिर चर्चा ने पकड़ा जोर, विधानसभा सत्र में पुरोला से BJP विधायक दुर्गेश्वर लाल ने जिले की मांग उठाई
  • सहारनपुर दिल्ली रोड स्थित महाराजा पैलेस में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़िया, शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग
  • LG तरनजीत सिंह संधू ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, दिल्ली के विकास और शासन से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा
  • केरल में दौरा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नेशनल हाईवे 66 का उद्घाटन समारोह में PM मोदी ने किया संबोधित, कई विकास परियोजनाओं की दी सौगात
  • लोकसभा की कार्यवाही जारी, सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, चर्चा के दौरान विपक्ष का जोरदार हंगामा
  • दिल्ली को आज मिलेगा नया उपराज्यपाल, तरणजीत सिंह संधू आज लेंगे शपथ, दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल बनेंगे संधू
  • BJP ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा सांसदों के लिए जारी किया गया व्हिप, आज सभी को सदन में उपस्थित के लिए कहा
  • दिल्ली में आज कांग्रेस CEC की बड़ी बैठक, केरल के उम्मीदवारों पर होगा मंथन, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे बैठक में रहेंगे मौजूद
  • दिल्ली में आज BJP कोर ग्रुप की अहम बैठक, पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों के नाम पर होगा मंथन, अमित शाह और नितिन नवीन लेंगे उम्मीदवारों के नाम पर फैसला

PM मोदी बोले - कभी LDF तो कभी UDF...

कभी LDF तो कभी UDF सरकार के पैटर्न ने केरलम का बहुत नुकसान किया : PM मोदी

PM Modi : पीएम मोदी ने केरल के एर्नाकुलम में NDA की पब्लिक रैली को संबोधित किया. उन्होंने बुधवार को कहा कि...

कभी ldf तो  कभी udf सरकार के पैटर्न ने केरलम का बहुत नुकसान किया  pm मोदी

कभी LDF तो कभी UDF सरकार के पैटर्न ने केरलम का बहुत नुकसान किया : PM मोदी |

PM Modi : पीएम मोदी ने केरल के एर्नाकुलम में NDA की पब्लिक रैली को संबोधित किया. उन्होंने बुधवार को कहा कि केरल को केरलम के रूप में जाना जाए ये आपके दिल की आवाज थी. मुझे गर्व है कि अब पूरा देश और दुनिया इस महान राज्य को केरलम कहकर पुकार रही है. 

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे इस बात का गर्व है कि ये ऐतिहासिक काम भी भाजपा NDA सरकार ने किया है. ये आपकी भावनाओं का सम्मान है. ये मलयालम की अद्भुत विरासत का सम्मान है. 21वीं सदी का ये समय केरलम के लिए बहुत अहम समय है. ये एक ऐसा समय है, जब केरलम को नया भविष्य चाहिए, नई शुरूआत चाहिए. मुझे खुशी है कि केरलम की जनता ने LDF और UDF के कुचक्र से बाहर निकलने का मन बना लिया है. यहां इस विशाल जनसभा में भी यही आत्मविश्वास साफ-साफ दिख रहा है.

'केरलम का विकास उस गति से नहीं हुआ'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केरलम के पास नेचर है, कल्चर है, टैलेंट है, तकनीक है और विशाल सागर का आशीर्वाद भी है. इतना सारा सामर्थ्य होने के बावजूद केरलम का विकास उस गति से नहीं हुआ, जैसे विकास होना चाहिए. कभी LDF तो कभी UDF सरकार के पैटर्न ने केरलम का बहुत नुकसान किया है. इन दोनों ग्रुप को लगता है कि 5-10 साल बाद उनकी ही बारी आएगी, इसलिए वे केरलम के विकास के लिए मेहनत नहीं करते. यही पैटर्न केरलम में भ्रष्टाचार का कारण है, इसलिए यहां विकास की योजनाएं रोकी जाती हैं.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-said-india-is-becoming-a-manufacturing/148530

Related to this topic: