प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

PM मोदी बोले - LDF, UDF ने दशकों...

LDF, UDF ने दशकों तक केरलम को लूटा : PM मोदी

पलक्कड़। पीएम मोदी ने रविवार को केरलम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि LDF, UDF ने दशकों तक...

ldf udf ने दशकों तक केरलम को लूटा  pm मोदी

LDF, UDF ने दशकों तक केरलम को लूटा : PM मोदी |

पलक्कड़। पीएम मोदी ने रविवार को केरलम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि LDF, UDF ने दशकों तक मिल बांटकर केरलम को लूटा, इनके बीच एक समझौता रहा है कि कुछ साल LDF वाले सरकार चलाएंगे. अपनी जेब भरेंगे, फिर कुछ साल बाद UDF वाले लूटेंगे. 

उन्होंने कहा कि इनके इस गठजोड़ में हमारा केरलम उलझ गया है. इन दिनों कम्यूनिस्ट और कांग्रेस ने मिलकर नया प्रोपेगैंडा शुरू किया है, कम्यूनिस्ट वाले कहते हैं कि कांग्रेस भाजपा की B टीम है, कांग्रेस कहती है कि कम्यूनिस्ट भाजपा की B टीम है. इन लोगों ने मान लिया है कि इस बार अगर एक टीम कोई है तो वह सिर्फ भाजपा ही है.

'अगर भाजपा यहां सरकार में आ गई तो...'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने LDF-UDF पर निशाना साधते हुए कहा कि केरलम में LDF-UDF दोनों ही भाजपा पर निशाना साध रही है, दोनों भ्रष्टाचारी पार्टियां भाजपा से डरी हैं. इन्हें भाजपा का डर इसलिए है, क्योंकि इन्हें लगता है कि अगर भाजपा यहां सरकार में आ गई तो इनके सारे काले कारनामों का सच सामने आ जाएगा. दशकों से LDF-UDF ने यहां बड़े घोटाले किए हैं, लेकिन इन दलों की सरकारें कभी भी एक-दूसरे पर कार्रवाई नहीं करती. ये आपके सामने सिर्फ झूठे बयान देते हैं. भाजपा आई तो इनकी जांच कराएगी इसलिए ये डर रहे हैं.

'INDI गठबंधन में सब साथ'

पीएम मोदी ने कहा कि "चुनाव में पर्दे के पीछे कौन किसकी B टीम है. इसकी मैं सच्चाई सामने रखने वाला हूं. कांग्रेस और कम्युनिस्ट पूरे देश में एक-दूसरे से गठबंधन करते हैं. बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश से लेकर मणिपुर, असम तक कांग्रेस और कम्युनिस्ट का गठबंधन होता है. INDI गठबंधन में सब साथ हैं, तमिलनाडु में भी ये दोनों एक साथ गठबंधन में हैं, लेकिन यहां केरलम में ये कांग्रेस और लेफ्ट वाले एक दूसरे को झूठी गाली देते हैं, इसलिए आपको इन दोनों से ही सावधान रहना है."

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/census-in-up-from-may-22-to-june-20/152689

Related to this topic: