प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

पीएम मोदी ने वर्चुअली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन..

पीएम मोदी ने वर्चुअली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, कहा - 'गुजरात में रह रहे ओडिशा के लोगों को फायदा',

PM Modi : पीएम मोदी ने शनिवार को कहा कि ब्रह्मपुर-उधना अमृत भारत ट्रेन से गुजरात में रह रहे ओडिशा के लोगों को फायदा होगा. वे उडिशा के झारसुगुड़ा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

पीएम मोदी ने वर्चुअली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी  कहा -  गुजरात में रह रहे ओडिशा के लोगों को फायदा

पीएम मोदी ने वर्चुअली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, कहा - 'गुजरात में रह रहे ओडिशा के लोगों को फायदा', |

PM Modi : पीएम मोदी ने शनिवार को कहा कि ब्रह्मपुर-उधना अमृत भारत ट्रेन से गुजरात में रह रहे ओडिशा के लोगों को फायदा होगा. वे उडिशा के झारसुगुड़ा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने वर्चुअली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. यह ट्रेन ओडिशा को गुजरात से जोड़ेगी.

पीएम मोदी ने आत्मनिर्भरता पर बात करते हुए कहा कि चिप से लेकर शिप तक भारत को आत्मनिर्भर बनाना हमारा संकल्प है. उन्होंने बीएसएनएल की 'स्वदेशी' तकनीक से निर्मित 97,500 से अधिक 4जी दूरसंचार टावरों की शुरुआत की. मोदी ने संबलपुर शहर में 273 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पांच किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन किया. जून 2024 में ओडिशा में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से 15 महीने में प्रधानमंत्री का राज्य का यह छठा दौरा है. मोदी का झारसुगुड़ा दौरा सात साल के अंतराल के बाद हुआ है. वे 22 सितंबर 2018 को ओडिशा के दूसरे वाणिज्यिक हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के लिए यहां आए थे.

कांग्रेस पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि आज से बीएसएनएल का नया अवतार भी सामने आया है. बीएसएनएल स्वदेशी 4जी सर्विसेज लॉन्च हुई हैं. हमारा बहुत जोर गरीबों को, दलितों को, पिछड़ों को, आदिवासियों को मूल सुविधाएं पहुंचाने पर है, जब एक गरीब परिवार को पक्का घर मिलता है तो वर्तमान ही नहीं, भावी पीढ़ियों का जीवन भी आसान हो जाता है. हमारी सरकार देशभर के 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्का घर दे चुकी है. ओडिशा में भी हजारों घर बनाने का काम चल रहा है. आज करीब 50,000 परिवारों को घर की स्वीकृति मिली है.

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है. उनकी सरकारें आपको लूटने में जुटी है. मेरे पास सबूत है. हमने देश के लोगों को लाभ देने के लिए टैक्स कम किया, सीमेंट से भी टैक्स घटा. हमारा मकसद था, लोगों को घर बनाने में कम पैसा खर्च करना पड़े. 22 सितंबर के बाद बयानबाजी करने वालों की करतूत देखिए. हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है, वहां वे आम जनता को सुख देना नहीं चाहते. उन्होंने अपना एक नया ही टैक्स लगा दिया.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/india-strong-response-to-shahbaz-sharif-claims/48343

Related to this topic: