प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मेक इन इंडिया पहल की सफलता और विनिर्माण पर जोर

मेक इन इंडिया की सफलता से देश में आ रहा बदलाव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेक इन इंडिया पहल के 11 साल पूरे होने पर इसकी सफलता का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे, उद्यमिता और नवोन्मेष से देश समृद्ध हो रहा है।

मेक इन इंडिया की सफलता से देश में आ रहा बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Narendra Modi highlights success of Make in India initiative |

नई दिल्ली (भारत)। भारत को विनिर्माण, डिजाइन और नवोन्मेष का वैश्विक केंद्र बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई मेक इन इंडिया पहल के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को इसकी सफलता का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे के निर्माण, उद्यमिता और नवोन्मेष से देश को आगे बढ़ने एवं समृद्ध होने में मदद मिलती है। भारत में विनिर्माण, डिजाइन और नवोन्मेष को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम 25 सितंबर 2014 को शुरू किया गया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किए आंकड़े

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत में अधिक उत्पादन, भारत में अधिक निवेश, भारत से अधिक निर्यात, विभिन्न क्षेत्रों में बदलाव साफ दिखाई दे रहा है।’’ उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया का उद्देश्य ऐसा बुनियादी ढांचा तैयार करना, उद्यमिता को बढ़ावा देना और नवोन्मेष को प्रोत्साहित करना है, जिससे भारत आगे बढ़े और समृद्ध हो। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें सेमीकंडक्टर उद्योग, एयरोस्पेस, रेल इंजन निर्माण, पोत निर्माण, मेट्रो नेटवर्क और मोबाइल फोन निर्माण समेत विभिन्न क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों को दिखाया गया है।

मेक इन इंडिया 2.0 के तहत 27 क्षेत्रों पर ध्यान

मेक इन इंडिया पहल का उद्देश्य निवेश को आसान बनाना, नवोन्मेष को बढ़ावा देना और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा विकसित करना है। पिछले कुछ वर्षों में इस पहल ने भारत की विनिर्माण यात्रा में कारोबारियों और निवेशकों की भागीदारी के लिए नए अवसर खोले हैं। बाद में इस पहल का विस्तार मेक इन इंडिया 2.0 के तहत किया गया। अब इसका ध्यान 27 क्षेत्रों पर केंद्रित है, जिनमें विनिर्माण के 15 और सेवा क्षेत्र के 12 क्षेत्र शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:   निर्वाचन आयोग विवाद पर भाजपा के हमले 'पुरानी और कमजोर कहानी': प्रियंका गांधी

Related to this topic: