प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला के मिसरवाला में सड़क किनारे बेहोश मिला युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही पुलिस
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, ऋषिकेश के गीता भवन कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 20 दिसंबर को पश्चिम..

पीएम मोदी 20 दिसंबर को पश्चिम बंगाल का करेंगे दौरा, ताहेरपुर में जनसभा..

West bengal : पश्चिम बंगाल में एसआईआर के दौरान ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नदिया जिले के रानाघाट लोकसभा क्षेत्र के तहत ताहेरपुर में भाजपा की ओर से आयोजित सभा में हिस्सा लेंगे।

पीएम मोदी 20 दिसंबर को पश्चिम बंगाल का करेंगे दौरा ताहेरपुर में जनसभा

पीएम मोदी 20 दिसंबर को पश्चिम बंगाल का करेंगे दौरा |

West bengal : पश्चिम बंगाल में एसआईआर के दौरान ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नदिया जिले के रानाघाट लोकसभा क्षेत्र के तहत ताहेरपुर में भाजपा की ओर से आयोजित सभा में हिस्सा लेंगे। 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उनकी इस सभा को महत्वपूर्ण और चुनावी प्रचार की शुरुआत माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी एक सरकारी कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे और विकास की कई नई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

भाजपा सूत्रों के पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा के सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और पश्चिम बंगाल में अनुसूचित जाति के मतुया समुदाय की समस्याओं के बारे में बातचीत की थी। शुभेंदु अधिकारी और सांसदों ने उनसे मतुया समुदाय बहुल इलाके की सभा में हिस्सा लेने का अनुरोध किया था। उनके इस अनुरोध को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री की 20 दिसंबर की सभा तय की गई। 

भाजपा सूत्रों के अनुसार, मतुया समुदाय भाजपा के समर्थक रहे हैं। उनके समर्थन के कारण ही पिछले लोकसभा चुनाव में बनगांव लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार शांतनु ठाकुर की जीत हुई थी। शांतनु ठाकुर मतुया समुदाय के हैं और वे केंद्रीय मंत्री है। शांतनु ठाकुर ने मंतुया समुदाय की ही टीएमसी की ममता बाला ठाकुर को पराजित किया था। टीएमसी ने मतुया समुदाय को अपना समर्थक बनाए रखने के मकसद से ममता बाला ठाकुर को राज्यसभा का सदस्य बनाया है। भाजपा और टीएमसी में मतुया समुदाय पर अपना-अपनी वर्चस्व कायम करने की होड़ है। 2026 में होने वाले विधासनसभा के देखते हुए मतुया समुदाय को रिझाने के लिए भाजपा और टीएमसी ने अपनी-अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। 

मतुया समुदाय के सामने उनके नागरिक होने की समस्या है। उसके एक बड़े हिस्से को यह भय है कि एसआईआर की वजह से वे वोटर नहीं रह जाएंगे। देश विभाजन के बाद पहले पूर्व पाकिस्तान और बाद में बांग्लादेश से मतुया समुदाय आते रहे हैं। बाद मे आए मतुया समुदाय के सामने वोटर होने की समस्या है। टीएमसी उन्हें भरोसा दे रही है कि वोटर लिस्ट से उनका नाम हटने नहीं देगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनके बीच सभा और रैली कर आई हैं।

दूसरी तरफ भाजपा उन्हें मौजदा एनआरसी के तहत भारतीय नागरिक बनाएंगी। मतुया समुदाय को रिझाने के मामले में टीएमसी को पछाड़ने के मकसद से भाजपा सबसे पहले मतुया समुदाय बहुल क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा आयोजित कर रही है। भाजपा सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक करेंगे और उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अख्तियार की जाने वाली रणनीति बताएंगे।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/business/union-cabinet-approves-100percentage-fdi-in-insurance-sector/101110

Related to this topic: