प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लखनऊ: BSP सवर्ण वोटों के साथ लाने की बना रही रणनीति, BSP को सवर्ण वोटों के जरिए ही 2027 जीत मिलने की उम्मीद, ब्राह्मण वोटों पर BSP सुप्रीमो मायावती का खास फोकस
  • वाराणसी: पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के दिशा-निर्देशों पर कैंट स्टेशन के सामने चलाया गया ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’, 15 वाहन सीज, 25 का हुआ चालान
  • रायबरेली: एक सप्ताह पूर्व क्रिकेट मैदान में हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो में बैट से निर्दयता से पीटने की तस्वीरें सामने आई, मामले में 6 नामजद समेत 2-3 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
  • मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसा, स्कूटी और बाइक के बीच हुई टक्कर, हादसे में 3 लोग घायल, सड़क क्रॉस करने के दौरान हुई टक्कर
  • आजमगढ़: पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोतस्कर गोली लगने से घायल, दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस, पिकअप वाहन और गोवंश बरामद
  • मुजफ्फरनगर: पुलिस ने स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करने वाले मनचले को गिरफ्तार किया, आरोपी के पास से 5 किलो गांजा बरामद
  • बहराइच: कतर्नियाघाट इलाके में तेंदुए के हमले में 6 साल की मासूम की मौत, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल
  • गाजियाबाद: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 के बीच बने इलेक्ट्रिक पैनल रूम में अचानक लगी आग, RPF और GRP की टीम मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
  • कानपुर: दबंगों से प्रताड़ित होकर युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, शुभम कटियार नाम के युवक परिवार को लगातार कर रहा था परेशान, पीड़ित ने पुलिस पर पुराने मामले में कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप

मेडिकल वार्ड में चूहे, जांच के आदेश जारी

मेडिकल कॉलेज वार्ड में चूहों के विचरण की होगी जांच, डिप्टी सीएम ने दिया आदेश

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के स्वशाषी राजकीय मेडिकल कॉलेज के एक वार्ड में मरीजों के बेड साइड स्टूल और ऑक्सीजन लाइन पर चूहों के विचरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया है।

मेडिकल कॉलेज वार्ड में चूहों के विचरण की होगी जांच डिप्टी सीएम ने दिया आदेश

Gonda Medical College |

गोंडा मेडिकल कॉलेज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के स्वशाषी राजकीय मेडिकल कॉलेज के एक वार्ड में मरीजों के बेड साइड स्टूल और ऑक्सीजन लाइन पर चूहों के विचरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश

डिप्टी सीएम ने कहा कि मामले की जांच के लिए समिति गठित की जा रही है, जिसे एक सप्ताह के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपनी होगी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वार्ड के अंदर बेड साइड स्टूल, ऑक्सीजन लाइन और अन्य स्थानों पर चूहों को घूमते हुए देखा जा सकता है, जिससे अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। ब्रजेश पाठक ने स्पष्ट कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सफाई और जीव-जन्तु नियंत्रण पर जोर

डिप्टी सीएम ने निर्देश दिए कि वार्डों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए और चूहे, मक्खी व मच्छरों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़े: बाराबंकी टोल प्लाजा ठेका रद्द, गारंटी जब्त

https://www.primenewsnetwork.in/india/barabanki-toll-plaza-contract-cancelled/105213

Related to this topic: