प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी की..

'लद्दाख की संस्कृति और परंपराओं पर भाजपा और आरएसएस कर रहे हमला', सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया

Rahul Gandhi : राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि लद्दाख के अद्भुत लोगों, संस्कृति और परंपराओं पर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) हमला कर रहे हैं.

लद्दाख की संस्कृति और परंपराओं पर भाजपा और आरएसएस कर रहे हमला सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया |

Rahul Gandhi : राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि लद्दाख के अद्भुत लोगों, संस्कृति और परंपराओं पर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) हमला कर रहे हैं. उन्होंने लद्दाख में हुए हिंसक प्रदर्शन को लेकर प्रतिक्रिया दी है. इस हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई थी.  

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, लद्दाख के लोगों ने आवाज उठाई. भाजपा ने चार युवकों की जान लेकर और सोनम वांगचुक को जेल में डालकर जवाब दिया. हत्या बंद करो, हिंसा बंद करो, धमकी देना बंद करो. लद्दाख को आवाज दीजिए, उन्हें छठी अनुसूची दीजिए. अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख में हिंसा के बाद पांचवें दिन भी कर्फ्यू जारी है. साथ ही प्रतिबंधों को ढील देने के लिए उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता सुरक्षा समीक्षा बैठक करेंगे. 

ये है मामला

अचानक प्रदर्शनकारी उग्र और हिंसक हो गए थे. प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी कार्यालय पर भी हमला कर दिया था. प्रदर्शनकारियों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दफ्तर में आगजनी की थी. पुलिस पर पथराव भी किया था. हिंसा को देखते हुए सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल खत्म कर दी थी. जलवायु कार्यकर्ता और शिक्षक सोनम वांगचुक विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे. केंद्र सरकार ने लद्दाख के जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गैर लाभकारी संस्था का FCRA रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया था.

ऐसा आरोप है कि NGO ने विदेशी फंडिंग से जुड़े कानूनों का उल्लंघन किया है. वागंचुक राज्य का दर्जा देने की मांग वाले प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे. केंद्रीय जांच ब्यूरो वांगचुक से जुड़े संस्थानों में FCRA कानून के उल्लंघन की जांच कर रही है. सोनम वांगचुक को 26 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया. 50 लोगों को हिरासत में लिया गया. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/foreign-minister-s-jaishankar-said-in-unga/48456

Related to this topic: