प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भारत की जुजुत्सु खिलाड़ी रही रोहिणी ने किया..

भारत की जुजुत्सु खिलाड़ी रही रोहिणी ने किया सुसाइड, आबू धाबी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतोयोगिता में जीता था कांस्य पद

Dewas : एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली देवास की जु-जुत्सु खिलाड़ी रोहिणी कलम (35) ने आत्महत्या कर ली। रविवार को उसकी छोटी बहन रोशनी कलम ने अर्जुन नगर राधागंज स्थित घर पर..

भारत की जुजुत्सु खिलाड़ी रही रोहिणी ने किया सुसाइड आबू धाबी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतोयोगिता में जीता था कांस्य पद

भारत की जुजुत्सु खिलाड़ी रही रोहिणी ने किया सुसाइड, आबू धाबी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतोयोगिता में जीता था कांस्य पद |

Dewas : एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली देवास की जुजुत्सु खिलाड़ी रोहिणी कलम (35) ने आत्महत्या कर ली। रविवार को उसकी छोटी बहन रोशनी कलम ने अर्जुन नगर राधागंज स्थित घर पर रोहिणी के शव को फंदे से लटका पाया। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
घटना के वक्त उसकी मां दूसरी छोटी बेटी के साथ देव दर्शन के लिए गई थी और उसके पिता किसी काम से बाहर गये थे।

रोहिणी वर्तमान में आष्टा के एक निजी स्कूल में मार्शल आर्ट कोच के पद पर काम कर रही थी। शनिवार को देवास स्थित अपने घर पर आई थी। रोहिणी के खेल जीवन की शुरूआत 2007 में हुई थी।  2015 से पेशेवर रूप से जु-जत्सु में भाग ले रही थी। पिछले साल आबूधाबी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जृ-जत्सु प्रतियोगिता में कांस्य पदल भी जीता था। परिवार के लोगों ने बताया कि सुबह उसने सामान्य रूप से चाय व नाश्ता किया।

किसी से उसने फोन पर बात की थी। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। मालूम हो कि रोहिणी अपने चार बहनों में सबसे बड़ी थी। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bridge-will-be-built-over-the-saryu-river-to-connect-ballia-and-siwan-providing/95489
 

Related to this topic: