Uddhav Thackeray : संजय राउत ने रविवार को कहा कि ये कोई बहुत बड़ा मैच नहीं है; ऐसे माहौल में भारत और पाकिस्तान का मैच खेलना बहुत बुरा है.
भारत पाकिस्तान मैच को लेकर संजय राउत ने कहा - ये कोई बहुत बड़ा मैच नहीं, ऐसे माहौल में.. |
Uddhav Thackeray : संजय राउत ने रविवार को कहा कि ये कोई बहुत बड़ा मैच नहीं है; ऐसे माहौल में भारत और पाकिस्तान का मैच खेलना बहुत बुरा है. आतंकवाद की बात करें तो भारत के नागरिक पाकिस्तान से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहते. वे भारत - पाकिस्तान मैच को लेकर बयान दे रहे थे.
संजय राउत ने कहा कि सोनम वांगचुक को पाकिस्तान से हमदर्दी के आरोप में देशद्रोही ठहराकर गिरफ्तार किया गया तो अब उसी आरोप में इन हरामखोर PVR वालों को भी गिरफ्तार करो। फडणवीसजी , क्या है इतनी हिम्मत तुममें? भारत-पाकिस्तान मैच खेलना, कराना, दिखाना या देखना. ये पुलवामा में सिंदूर उजड़ चुकी वीरांगनाओं का अपमान है, ये देशद्रोह है. क्रिकेट और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते. PVR अब हिंदुत्वनिष्ठ जनता की नजरें तुम पर हैं.
'अगर हम उस देश के साथ क्रिकेट खेलते हैं तो..'
उन्होंने कहा कि ये कोई बहुत बड़ा मैच नहीं है; ऐसे माहौल में भारत और पाकिस्तान का मैच खेलना बहुत बुरा है. आतंकवाद की बात करें तो भारत के नागरिक पाकिस्तान से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहते, जिस तरह 26 महिलाओं का सिंदूर मिटा दिया गया, उसके लिए हमने ऑपरेशन सिंदूर चलाया. इसके बावजूद अगर हम उस देश के साथ क्रिकेट खेलते हैं तो राष्ट्रवाद कहाँ गया? हालांकि, यहां पैसा एक अहम कारक है. चाहे खून की नदियाँ बह जाएँ, हम क्रिकेट खेलेंगे. इस बार लोग टीवी पर भी मैच नहीं देखना चाहते.
संजय राउत ने कहा कि हमारे लोग पीवीआर के मैनेजमेंट से मिले थे. उनसे कहा गया कि अगर मैच दिखाया गया तो गड़बड़ हो जाएगी. पूरे देश में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने को लोग विरोध में हैं. ऐसे माहौल में पाकिस्तान के साथ किक्रेट खेलना कोई बड़ी बात नहीं है. यह घटिया बात है, जब आतंकवाद की बात आती है तो इस देश के लोग पाकिस्तान के साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहते हैं.
https://www.primenewsnetwork.in/india/rahul-gandhi-reaction-to-sonam-wangchuk-arrest/48466