प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की अग्रणी चिप निर्माता कंपनी क्वालकॉम के अध्यक्ष और सीईओ क्रिस्टियानो आर अमीन से मुलाकात की। इस बातचीत के दौरान एआई और इनोवेशन में भारत की प्रगति पर चर्चा की गई।
सेमीकंडक्टर, स्मार्ट ग्लास का भारत में उत्पादन बढ़ायेगा क्वालकॉम
पीएम नरेंद्र मोदी और क्वालकॉम सीईओ क्रिस्टियानो आर अमीन की मुलाकात में बनी सहमति
नयी दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की अग्रणी चिप निर्माता कंपनी क्वालकॉम के अध्यक्ष और सीईओ क्रिस्टियानो आर अमीन से मुलाकात की। इस बातचीत के दौरान एआई और इनोवेशन में भारत की प्रगति पर चर्चा की गई। सेमीकंडक्टर उत्पादन की शीर्ष कंपनी क्वालकाम के प्रेसिडेंट और CEO क्रिस्टियानो आर अमोन ने इस मुलाकात में AI और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र भारत में अपना टेक्नोलॉजी सपोर्ट और स्मार्ट ग्लासेज के प्रोडक्शन को बढ़ाने की योजना पर विस्तार से चर्चा की। इससे भारत में आटोमोबाइल उद्योग को नयी रफ्तार मिलेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वालकॉम के CEO क्रिस्टियानो आर अमोन के साथ भारत की AI और इनोवेशन में भागीदारी को लेकर रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने क्वालकॉम की भारत की सेमीकंडक्टर और AI योजनाओं के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। मोदी ने कहा कि भारत में प्रतिभा और बाजार के हिसाब से तकनीक बनाने का अनूठा अवसर है जो भविष्य को आकार देगा।
पीएम मोदी और क्रिस्टियानो आर अमीन की यह मुलाकात लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम मोदी के आवास पर हुई। दोनों लीडर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी फोटोज भी शेयर किए हैं।
क्वालकॉम के शीर्ष कार्यकारी ने मुलाकात के बाद कहा कि हम भारत में एआई स्मार्टफोन, पीसी, स्मार्ट ग्लास, ऑटो, औद्योगिक और अन्य क्षेत्रों में भारतीय पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के अवसरों से उत्साहित हैं।
Qualcomm के प्रेसिडेंट और CEO क्रिस्टियानो आर अमोन ने मोदी से मुलाकात के बात इसकी फोटो एक्स पर शेयर की। उन्होंने लिखा, “धन्यवाद प्रधानमंत्री मोदी, भारत AI और भारत सेमीकंडक्टर मिशन के समर्थन में क्वालकॉम और भारत के बीच व्यापक साझेदारी को बढ़ावा देने पर शानदार बातचीत के लिए धन्यवाद। 6G तकनीक के ट्रांजिशन के साथ-साथ AI स्मार्टफोन, पीसी, स्मार्ट ग्लासेज, ऑटोमोबाइल, औद्योगिक क्षेत्र और अन्य क्षेत्रों में भारतीय इकोसिस्टम विकसित करने के अवसरों से हम प्रेरित हैं।”
क्वालकॉम ने भारत में अपने कारोबार को बढ़ाने की योजना पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी भारतीय फर्मों के साथ मिलकर स्मार्ट ग्लासेज की कीमतों को पारंपरिक चश्मों के बराबर तक लाने पर काम कर रही है। क्वालकॉम इंडिया की प्रेसिडेंट सावी सोइन ने बताया कि वे ऑडियो स्मार्ट ग्लासेज को किफायती मूल्य पर लाने की दिशा में काम कर रहे हैं, जो सामान्य चश्मों की तुलना में थोड़ी अधिक कीमत पर बेहतर टेक्नोलॉजी से लैस होंगे।