तमिलनाडु : तमिलनाडु के करुर में एक्टर विजय की रैली में भारी भीड़ जमा हो गई. इस वजह से अफरा-तफरी मच गई. रैली के दौरान भगदड़ मच गई.
तमिलनाडु : तमिलनाडु के करुर में एक्टर विजय की रैली में भारी भीड़ जमा हो गई. इस वजह से अफरा-तफरी मच गई. रैली के दौरान भगदड़ मच गई, कई कार्यकर्ता गिर गए और बेहोश हो गए. जिन्हें तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है. कई बच्चे भी बेहोश हो गए. उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई है. 40 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.
तमिलनाडु के सीएम M K स्टालिन ने कहा कि करूर से आ रही खबर चिंताजनक है. 2 मंत्री और स्थानीय MLA घायल लोगों की मदद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर को निर्देश दिया है कि वे भीड़ में फंसकर बेहोश हुए और अस्पताल में भर्ती हुए लोगों को तुरंत चिकित्सा सुविधा प्रदान करें. मैंने पड़ोसी तिरुचिरापल्ली ज़िले के मंत्री को भी युद्धस्तर पर सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है. इसके अलावा, मैंने एडीजीपी से बात करके स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए त्वरित कार्रवाई करने को कहा है. मैंने जनता से डॉक्टरों और पुलिस के साथ सहयोग करने का अनुरोध किया है.
भाषण के वक्त हुई घटना
एक्टर विजय अपना भाषण दे रहे थे. उन्होंने तुरंत अपना भाषण रोक दिया और कार्यकर्ताओं को पानी की बोतलें दी गईं. एक्टर विजय भीड़ से एम्बुलेंस के लिए रास्ता बनाने के लिए कहा. इस दौरान, रैली में 9 साल की बच्ची लापता बताई गई. विजय ने कार्यकर्ताओं से मदद की अपील की.
पुलिस और रैली आयोजक ने बच्ची और बेहोश हुए लोगों की मदद की. रैली स्थल पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. यह घटना उस वक्त हुई, जब विजय भाषण दे रहे थे. इस रैली के दौरान विजय ने पूर्व DMK मंत्री सेंथिल बालाजी पर हमला बोला और छह महीने में सत्ता परिवर्तन करने का दावा भी किया. उन्होंने सीधे नाम नहीं लिया. उन्होंने डीएमके की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने पहले करुर में हवाई अड्डा बनाने का वादा किया था, लेकिन बाद में केंद्र सरकार से कहा.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/major-police-action-after-bareilly-violence/48370