प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

जनभवन में प्रादेशिक फल-सब्जी प्रदर्शनी

जनभवन में किया गया प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन

लखनऊ। जनभवन (राजभवन) में आयोजित प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में फूलों से बनी सारस के जोड़े की आकृति बनी आकर्षण का केन्द्र।

जनभवन में किया गया प्रादेशिक फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन

Fruit Vegetable Flower Exhibition |

लखनऊ। जनभवन (राजभवन) में आयोजित प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में फूलों से बनी सारस के जोड़े की आकृति बनी आकर्षण का केन्द्र। प्रदर्शनी में फूलों से सजी आकृति को लोगों ने खूब पसंद किया और बड़ी संख्या में लोग उस आकृति के साथ सेल्फी और फोटो खींचते नजर आये। सारस के जोड़े की आकृति एरा विश्वविद्यालय की ओर से बनाई गई है। 

सारस जोड़ी बनी आकर्षण का केंद्र

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से जन भवन प्रांगण में 6 फरवरी से आयोजित 57वीं प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी के तहत रविवार को बड़ी संख्या में दर्शकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। एरा विश्वविद्यालय की ओर से पेश की गई सारस पक्षी के जोड़े की आकृति प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण बनी रही। प्रदर्शनी में आने वाले लोग फूलों से सजी सारस के जोड़े की आकृति के आगे खड़े होकर खूब फोटो और सेल्फी लेते दिखे। आकृति को थर्माकोल से बनाकर उसे गुलदाऊदी और बिजली जैसे सफेद रंग के फूलों से सजाया गया है। इसके बाद आकृति को एक पूल बनाकर उसमें स्थापित किया गया है। जिसको चारों ओर डेजी और जरबेरा समेत अनेक फूलों से सजाकर और भी अधिक आकर्षित बनाया गया है। सारस के जोड़े की आकृति सभी आयु वर्ग के आगंतुकों को बेहद पसंद आई और लोगों ने परिवार के साथ सेल्फी और जमकर फोटो खिंचवाई।

फूलों की कलात्मक थीम बनी आकर्षण

प्रदर्शनी में ऑपरेशन सिंदूर थीम पर आधारित सजावट, श्रीकृष्ण की बांसुरी, गोवर्धन पर्वत, भारत के संविधान की प्रतिकृति, नंदी एवं शिवलिंग, स्वामी विवेकानंद, राष्ट्रीय ध्वज, बिरसा मुंडा, अहिल्याबाई होल्कर, तितली, विवाह मंडप एवं शंख सहित अनेक विषयों पर आधारित पुष्प आकृतियां भी आकर्षण बनी हुई हैं। प्रदर्शनी में उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे के अलावा यूपी मेट्रो ने भी फूलों से निर्मित भव्य एवं कलात्मक आकृतियों को प्रदॢशत किया है। इस प्रदर्शनी को देखने के लिए सुबह से देर शाम तक दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी।

प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में आने वाले दर्शक एक से बढक़र एक फल और शाक सब्जी के साथ साथ फूलों की खुशबू और उनकी खूबसूरती का अवलोकन किया। विभिन्न प्रकार के सीजनल फूलों से सजी आकृतियों को लोग अपने कैमरे में कैद करते रहे और उनके साथ सेल्फी लेते रहे। बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग और युवा यहां जनभवन में लगी प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में पहुंचे।

यह भी पढ़े: योगी सरकार पेश करेगी 9 लाख करोड़ का बजट

https://www.primenewsnetwork.in/india/yogi-govt-to-present-9-lakh-cr-budget/132600