प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला के मिसरवाला में सड़क किनारे बेहोश मिला युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही पुलिस
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, ऋषिकेश के गीता भवन कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

अस्पतालों की मनमानी पर अब कड़ी लगाम

अस्पतालों की मनमानी पर लगाम, मरीज को वेंटिलेटर पर डालना अब आसान नहीं

निजी अस्पतालों द्वारा गैरजरूरी इलाज और भारी-भरकम बिल की लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

अस्पतालों की मनमानी पर लगाम मरीज को वेंटिलेटर पर डालना अब आसान नहीं

Government Health Guidelines |

अस्पतालों की मनमानी पर अब कड़ी लगाम

निजी अस्पतालों द्वारा गैरजरूरी इलाज और भारी-भरकम बिल की लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब मरीज को वेंटिलेटर पर रखने से पहले अस्पतालों को सख्त नियमों का पालन करना होगा। इसके लिए ‘वेंटिलेटर बिलिंग नियम’ को अनिवार्य कर दिया गया है।

मरीजों की शिकायतों पर सरकार सख्त

अक्सर यह आरोप लगता रहा है कि मरीज को बिना पूरी जानकारी दिए वेंटिलेटर पर डाल दिया जाता है और बाद में परिजनों को लाखों रुपये का बिल थमा दिया जाता है। इसी वजह से अस्पताल प्रबंधन और तीमारदारों के बीच विवाद की खबरें सामने आती रही हैं।

नए दिशा-निर्देश जारी

केंद्र सरकार ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निजी अस्पतालों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन नियमों के बाद अब मरीज को वेंटिलेटर पर रखना पहले जैसा आसान नहीं होगा।

लिखित अनुमति जरूरी

नए नियमों के तहत अब अस्पतालों को मरीज को वेंटिलेटर पर रखने से पहले परिजनों की लिखित सहमति लेनी होगी। साथ ही इलाज का संभावित खर्च पहले ही बताना अनिवार्य होगा।

डॉक्टरों की जिम्मेदारी तय

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, डॉक्टर को यह स्पष्ट करना होगा कि

  • वेंटिलेटर क्यों जरूरी है
  • इससे क्या फायदा होगा
  • क्या जोखिम हो सकते हैं
  • कितने समय तक वेंटिलेटर की जरूरत पड़ सकती है

इससे इलाज को लेकर भ्रम कम होगा और पारदर्शिता बढ़ेगी।

खर्च की पूरी जानकारी देना अनिवार्य

अस्पतालों को वेंटिलेटर, आईसीयू चार्ज और इस्तेमाल होने वाली सभी चीजों का खर्च सार्वजनिक रूप से दिखाना होगा। यह जानकारी बिलिंग काउंटर, आईसीयू के बाहर और अस्पताल की वेबसाइट पर देना जरूरी होगा।

फर्जी बिलिंग पर रोक

अब वेंटिलेटर का बिल सिर्फ उसी समय का लिया जाएगा, जब वेंटिलेटर वास्तव में इस्तेमाल हो रहा हो। अगर वेंटिलेटर बंद है, तो उसका चार्ज बिल में नहीं जोड़ा जा सकेगा।

शिकायत निवारण व्यवस्था जरूरी

हर अस्पताल को समयबद्ध शिकायत निवारण प्रणाली बनानी होगी। मरीज या परिजन इलाज या बिल को लेकर शिकायत दर्ज करा सकेंगे और अस्पताल को तय समय में जवाब देना होगा।

रिकॉर्ड रखना होगा अनिवार्य

अस्पतालों को मरीज के इलाज का पूरा रिकॉर्ड रखना होगा, जिसमें वेंटिलेटर सपोर्ट की अवधि, इलाज का परिणाम और अन्य जरूरी जानकारी शामिल होगी।

नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई

स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले निजी अस्पतालों पर जुर्माना, नोटिस और जरूरत पड़ने पर लाइसेंस रद्द करने तक की कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने दो टूक कहा है कि मरीजों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा।

यह भी पढ़े: जनता उन्नयन पार्टी में पहले दिन विवाद

https://www.primenewsnetwork.in/india/controversy-on-day-one-in-janata-unnayan-party/102323