प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने हेट स्पीच से जुड़ी याचिकाओं...

सुप्रीम कोर्ट ने हेट स्पीच से जुड़ी याचिकाओं को किया खारिज

Supreme Court : हेट स्पीच की परिभाषा तय करने और ऐसे मामलों में कार्रवाई की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने कोई आदेश...

सुप्रीम कोर्ट ने हेट स्पीच से जुड़ी याचिकाओं को किया खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने हेट स्पीच से जुड़ी याचिकाओं को किया खारिज |

Supreme Court : हेट स्पीच की परिभाषा तय करने और ऐसे मामलों में कार्रवाई की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने कोई आदेश देने से इंकार कर दिया है. इससे जुड़ी याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. कोर्ट का कहना कि यह उसका काम नहीं है कि वह अपराध की परिभाषा और उसकी सजा तय नहीं करता. नफरत फैलाने वाले बयानों को लेकर कानून में पहले से प्रावधान है.

इसके अलावा भी संसद अगर कानून बनाना चाहती है तो वह बना सकती है. जिन याचिकाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला आया है. टीवी पर भडकाऊ कार्यक्रमों को लेकर यह याचिका दाखिल की गई थी. याचिकाकर्ताओं ने कई कार्यक्रमों के उदाहरण दिए थे.

इसके अलावा सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए कार्यक्रमों का भी मुद्दा उठाया था, लेकिन जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने कोई आदेश देने से इंकार कर दिया है. ध्यान देने वाली बात यह है कि साल 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि इस तरह के मामलों में पुलिस को बिना शिकायत का इंतजार किए खुद FIR दर्ज करनी चाहिए. याचिकाकर्ताओं का कहना था कि पुलिस का ऐसे मामलों में ढीला रवैया है.  

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/piyush-goyal-on-india-us-trade-deal-best-deal-compared-to-neighbouring/131831
 

Related to this topic: