प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

तमिलनाडु सरकार ने वीडियो क्लिपिंग की जारी

Karur Stampede : तमिलनाडु सरकार ने वीडियो क्लिपिंग की जारी. जानेंं क्या कहा?

तमिलनाडु सरकार ने कहा कि पुलिस ने टीवीके प्रमुख विजय से भारी भीड़ के चलते आयोजन स्थल से 50 मीटर पहले रुक जाने को कहा, लेकिन आयोजकों ने बात नहीं मानी.

karur stampede   तमिलनाडु सरकार ने वीडियो क्लिपिंग की जारी जानेंं क्या कहा

Karur Stampede : तमिलनाडु सरकार ने वीडियो क्लिपिंग की जारी. जानेंं क्या कहा? |

Karur Stampede : तमिलनाडु सरकार ने कहा कि पुलिस ने टीवीके प्रमुख विजय से भारी भीड़ के चलते आयोजन स्थल से 50 मीटर पहले रुक जाने को कहा, लेकिन आयोजकों ने बात नहीं मानी. तमिलनाडु सरकार ने वीडियो क्लिपिंग जारी की है. राज्य सरकार का करुर मामले में बयान आया है.

तमिलनाडु सरकार ने कहा कि टीवीके की रैली में 10,000 लोगों की अनुमानित भीड़ दोगुनी हो गई. अभिनेता विजय के पीछे आने वाले लोगों से कुल भीड़ 25,000 से अधिक हो गई.

एकटर विजय ने कहा कि अगर किसी भी तरह का बदला लेने की कोशिश की जाती है तो वे घर नहीं जाएंगे और अपने दफ्तर में ही डटे रहेंगे. उन्होंने कहा कि सीएम सर अगर बदला लेना है तो दफ्तर आए. उन्होंने अंत में पुष्टि की कि उनकी राजनीतिक यात्रा अब और अधिक ताकत और साहस के साथ जारी रहेगी. आप मुझ पर कोई भी कार्रवाई करें, लेकिन मेरी पार्टी के कार्यकर्ताओं को न छुएं. मैंने अपने जीवन में कभी इतनी दर्दनाक स्थिति का सामना नहीं किया. मेरा तन-मन चिंता से भर गया है. मेरा दिल दर्द से भर गया है.

41 लोगों की मौत

करुर में टीवीके की रैली में भगदड़ मच गई थी. इस भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई थी. कई लोग घायल हो गए थे. वहां पर अफरा - तफरी का माहौल बन गया. एक्टर विजय ने वीडियो जारी करके कहा कि  वे लगभग पांच महीनों तक प्रोपेगेंडा टूर चलाते रहे. उन्होंने भरोसा जताया कि सच्चाई जल्द ही सामने आएगी और उनकी पार्टी ने कुछ भी गलत नहीं किया है.

इस मामले में कोर्ट ने टीवीके नेता मथियाझागन और एमसी पौन राज को 14 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा है. वे 27 सितंबर को करूर में अभिनेता और टीवीके प्रमुख विजय के अभियान के लिए झंडे और फ्लेक्स बैनर सहित रैली की व्यवस्था में शामिल थे.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/cm-sir-if-you-want-to-take-revenge-then-actor/48657

Related to this topic: