प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

इजरायल की संसद में बोले PM मोदी...

'आतंकवाद हर जगह शांति के लिए खतरा', इजरायल की संसद में बोले PM मोदी

PM Modi Israel Visit : पीएम मोदी बुधवार को दो दिन के इजरायल दौरे पर पहुंचे. उन्होंने इजरायल की संसद को संबोधित किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि...

आतंकवाद हर जगह शांति के लिए खतरा इजरायल की संसद में बोले pm मोदी

'आतंकवाद हर जगह शांति के लिए खतरा', इजरायल की संसद में बोले PM मोदी |

PM Modi Israel Visit : पीएम मोदी बुधवार को दो दिन के इजरायल दौरे पर पहुंचे. उन्होंने इजरायल की संसद को संबोधित किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले कुछ सालों से भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था रहा है. जल्द ही हम वैश्विक स्तर पर टॉप तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होंगे. पिछले कुछ सालों में भारत ने अन्य देशों के साथ कई महत्वपूर्ण व्यापार समझौते किए हैं. हमारी टीमें एक महत्वाकांक्षी फ्री ट्रेड डील (FTA) पर बातचीत करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं.

उन्होंने कहा कि इस जमीन से भारत का जुड़ाव भी खून और बलिदान से लिखा गया है. पहले विश्व युद्ध के दौरान, इस क्षेत्र में 4,000 से अधिक भारतीय सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी. यहूदी समुदाय भारत में उत्पीड़न या भेदभाव के डर के बिना रहे हैं. उन्होंने अपने धर्मों को संरक्षित रखा है और समाज में पूर्ण रूप से भाग लिया है.

'न्यायपूर्ण और स्थायी शांति का...'

पीएम मोदी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से समर्थित गाजा पीस पहल को भारत ने अपना समर्थन दिया है. हमारा मानना ​​है कि इसमें फिलिस्तीन मुद्दे के समाधान सहित, इस क्षेत्र के सभी लोगों के लिए न्यायपूर्ण और स्थायी शांति का वादा निहित है. शांति का रास्ता हमेशा आसान नहीं होता, लेकिन भारत इस क्षेत्र में संवाद, शांति और स्थिरता के लिए आपके और विश्व के साथ खड़ा है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आतंकवाद का उद्देश्य समाज को अस्थिर करना, विकास को रोकना और विश्वास को नष्ट करना है. आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए निरंतर वैश्विक कार्रवाई की जरूरत है क्योंकि आतंकवाद हर जगह शांति के लिए खतरा है. भारत स्थायी शांति और क्षेत्रीय स्थिरता में योगदान देने वाले सभी प्रयासों का समर्थन करता है. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101
 

Related to this topic: