प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को दिया बड़ा ..

केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, 78 दिन का मिलेगा बोनस

Railway Employee Bonus : केंद्रीय कैबिनेट बैठक में बुधवार को कई बड़े ऐलान हुए हैं. रेलवे कर्मचारियों के लिए प्रोडक्टिविटी बोनस पर मुहर लग गई है केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट की बैठक पर..

केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा 78 दिन का मिलेगा बोनस

केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, 78 दिन का मिलेगा बोनस |

Railway Employee Bonus :  केंद्रीय कैबिनेट बैठक में बुधवार को कई बड़े फैसले लिए गए हैं. रेलवे कर्मचारियों के लिए प्रोडक्टिविटी बोनस पर मुहर लग गई है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट की बैठक पर जानकारी दी है. केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 10.90 कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा.

भारतीय रेलवे कर्मचारी महासंघ ने कहा था कि बोनस में बढ़ोतरी और मंजूरी जल्द की जानी चाहिए. अभी ₹7,000 प्रति माह के आधार पर उत्पादकता से जुड़ा बोनस दिया जा रहा है, लेकिन 18000 रुपये प्रति माह के आधार पर बोनस दिया जाना चाहिए. अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेलवे बख्तियारपुर - राजगीर - तिलैया के बीच 104 किलोमीटर के रेल लाइन की डबलिंग की जाएगी. इस प्रोजेक्ट पर करीब 2,192 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इस प्रोजेक्ट के तैयार होने से राजगीर, नालंदा, पावापुरी और बोध गया समेत चार सांस्कृतिक जगहों पर जाने वाले लोगों को सहूलियत मिल सकेगी. इसके अलावा गया से पटना भी सीधे तौर पर जुड़ जाएगा. इस रूट पर सालाना 26 मिलियन टन माल ढुलाई बढ़ाने में भी मदद मिलेगी. 

कर्मचारियों को अधिकतम 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस मिलेगा, अधिकतम सीमा प्रति कर्मचारी 17,971 रुपए रखी गई है. कई श्रेणियों के कर्मचारी बोनस का लाभ लेंगे. इसमें मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, टेक्नीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मिनिस्टीरियल स्टाफ और अन्य ग्रुप 'C' कर्मचारी शामिल हैं. हाल में जीएसटी की दरों को कम किया गया है. 

79 किलोमीटर लंबा साहेबगंज - बेतिया खंड तक महत्वपूर्ण परियोजना

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 79 किलोमीटर लंबा साहेबगंज-बेतिया खंड एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जिस पर अनुमानित 3,822 करोड़ रुपये का निवेश होगा. उत्तर बिहार में बेतिया, मोतिहारी और साहेबगंज से पटना तक फैले सड़क नेटवर्क को चार लेन वाले राजमार्ग में उन्नत किया जाएगा. यह परियोजना उत्तर बिहार और पटना के बीच संपर्क में सुधार लाएगी और वैशाली तथा केसरिया जैसे बिहार के सभी प्रमुख बौद्ध स्थलों को भी जोड़ेगी, तथा वाल्मीकि बाघ अभयारण्य तक पहुँच में सुधार लाएगी. बेतिया और साहेबगंज के बीच यात्रा का समय, जो वर्तमान में लगभग दो घंटे का है, घटकर एक घंटा रह जाएगा.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/students-protest-in-leh-demanding/48020


 


 

Related to this topic: