Madhya Pradesh : इंदौर। आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में इंदौर हिस्सा लेने आई दो ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी छेड़छाड़ का शिकार हो गई। महिला टीम होटल रेडीसन ब्लू में ठहरी है।दोनों खिलाड़ी सुबह..
दो आस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों से इंदौर में छेड़छाड़, महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में शामिल होने आई है टीम |
Madhya Pradesh : इंदौर। आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में इंदौर हिस्सा लेने आई दो ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी छेड़छाड़ का शिकार हो गई। महिला टीम होटल रेडीसन ब्लू में ठहरी है।दोनों खिलाड़ी सुबह 11 बजे होटल के नजदीक एक कैफे में पैदल ही जा रही थी। तभी एक बाइक सवार युवक ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। उसने दोनों खिलाड़ी को गलत तरीके से छूआ और भाग गया।
एफआईआर के मुताबिक, घटना के बाद दोनों खिलाड़ी असहज हो गई। उसने तुरंत सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस को मामले की जानकारी दी। और लाइव लोकेशन साझा किया। सिमंस ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी अकील को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी ने बाइक का नंबर नोट कर लिया था। इसी आधार पर आरोपी पकड़ा गया। पुलिस ने अकील के खिलाफ महिला की सुरक्षा और स्टाकिंग से संबंधित बीएनएस की धारा 74 और 78 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से आपराधिक मामला दर्ज है। इधर, घटना को लेकर आस्ट्रेलिया ने चिंता जताई है। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/major-changes-in-the-national-pension-system-and-unified-pension-scheme/95483