इंफाल में आयोजित ग्रैंड फिनाले में थडोई युमनाम को मिस यूनिवर्स मणिपुर 2026 का ताज पहनाया गया। जानें उनके संघर्ष की कहानी और मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के सफर के बारे में।
इंफाल (मणिपुर): इंफाल ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में हुए ग्रैंड फिनाले में थडोई युमनाम को मिस यूनिवर्स मणिपुर-2026 का ताज पहनाया गया। उन्हें जुलाई में होने वाले मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 पेजेंट में राज्य को प्रतिनिधित्व करने का अधिकार मिला। इस प्रतिष्ठित स्टेट पेजेंट में पूरे मणिपुर से 20 फाइनलिस्ट शामिल हुए।
ज़ेनेवा लैखुराम को फर्स्ट रनर-अप और अलीश मैबाम ने सेकंड रनर-अप
ज़ेनेवा लैखुराम को फर्स्ट रनर-अप घोषित किया गया, जबकि अलीश मैबाम ने सेकंड रनर-अप का स्थान हासिल किया। ग्रैंड फिनाले को मशहूर फैशन डिज़ाइनर और स्टेट डायरेक्टर रॉबर्ट नाओरेम ने डायरेक्ट किया था।
मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मनिका विश्वकर्मा ने निभाई जज की भूमिका
समारोह में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। राज्य के गवर्नर अजय कुमार भल्ला और प्रथम महिला भी मौजूद रहे। जबकि, मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मनिका विश्वकर्मा ने जज की भूमिका निभाई।
अपनी जीत के बाद, इमोशनल थडोई युमनाम ने अपने सफर और लगन के बारे में बात की।
यह एक सपना है, जो मैं पिछले साल से देख रही हूं- थडोई युमनाम
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैं अभी बहुत खुश महसूस कर रही हूं। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैं सच में जीत गई। यह एक सपना है, जो मैं पिछले साल से देख रही हूं। मैं पिछले साल से कोशिश कर रही हूं। मैं पिछले साल फेल हो गई थी, लेकिन फिर भी मैंने कभी हार नहीं मानी और मेरी हिम्मत आखिरकार साबित हो गई और इसीलिए मैं फिर से यहां हूं।"
शिक्षक, माता-पिता और दोस्तों को दिया जीत का श्रेय
उन्होंने कहा कि "मेरे पास बहुत से लोग हैं, जो हमेशा मेरे साथ रहते हैं। मेरे टीचर, मेरे माता-पिता, मेरे दोस्त। तो यह सबका सपोर्ट होगा। इसलिए मैं उन सभी को अपना क्रेडिट दूंगी। हां, और मणिपुर को खूबसूरती से रिप्रेजेंट करूंगी।"