प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

लक्ष्य सेन का रोमांचक मुकाबले में शानदार जीत

एशियाड में बैडमिंटन: भारतीय पुरुष टीम ने जापान को हराकर पदक किया पक्का

भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने एशियन गेम्स के क्वार्टरफाइनल में जापान को 3-0 से हराकर पदक पक्का कर लिया है। लक्ष्य सेन, सात्विक-चिराग और आयुष शेट्टी ने अपने मुकाबले जीते।

एशियाड में बैडमिंटन भारतीय पुरुष टीम ने जापान को हराकर पदक किया पक्का

Indian men's team secures a medal by defeating Japan (Photo: ANI) |

नागोया (जापान)। नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेलों के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में लक्ष्य सेन ने शानदार वापसी करते हुए जापान के कोडाई नाराओका को 11-21, 21-5, 21-19 से हराया। पहला गेम गंवाने और निर्णायक गेम में 14-19 से पिछड़ने के बावजूद लक्ष्य ने लगातार सात अंक हासिल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इस जीत के साथ भारतीय पुरुष टीम ने पदक पक्का कर लिया है।

सात्विक-चिराग की जोड़ी ने भारत की बढ़त को किया दोगुना

डबल्स मुकाबले में इस सत्र में दो खिताब जीतने वाली सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने पूर्व विश्व चैंपियन होकी ताकुरो और कोबायाशी युगो की जोड़ी को 21-18, 24-22 से शिकस्त दी। इस बेहतरीन जीत के बाद भारत ने मुकाबले में 2-0 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली।

आयुष शेट्टी ने मुकाबला जीतकर भारत की जीत पर लगाई मुहर

इसके बाद सिंगल्स के एक अन्य मुकाबले में आयुष शेट्टी ने दुनिया के 16वें नंबर के खिलाड़ी कोकी वातानाबे को 21-10, 21-19 से हराकर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। इस जीत के साथ ही भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां बुधवार को उसका मुकाबला चीन और कोरिया के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

यह भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास कार्यों और योजनाओं के लिए 16.88 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति

Related to this topic: