प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मोहसिन नकवी से..

BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मोहसिन नकवी से किए कड़े सवाल, ट्रॉफी के लिए कितना करना होगा इंतजार?

Asia Cup : एशियाई क्रिकेट काउंसिल की 30 सितंबर को बैठक हुई. इस बैठक में भारत के प्रतिनिधि राजीव शुक्ला ने टीम इंडिया को ट्रॉफी न मिलने पर आपत्ति जताई. ये बैठक दुबई में हुई है, जिसमें राजीव शुक्ला..

bcci के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मोहसिन नकवी से किए कड़े सवाल  ट्रॉफी के लिए कितना करना होगा इंतजार

BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मोहसिन नकवी से किए कड़े सवाल, ट्रॉफी के लिए कितना करना होगा इंतजार? |

Asia Cup : एशियाई क्रिकेट काउंसिल की 30 सितंबर को बैठक हुई. इस बैठक में भारत के प्रतिनिधि राजीव शुक्ला ने टीम इंडिया को ट्रॉफी न मिलने पर आपत्ति जताई. ये बैठक दुबई में हुई है, जिसमें राजीव शुक्ला ने मोहसिन नकवी से कड़े सवाल किए. उन्होंने कहा, एशिया कप की ट्रॉफी (Update on Asia Cup Trophy) किसी की निजी संपत्ति नहीं है.

राजीव शुक्ला ने ACC चेयरमैन मोहसिन नकवी से सीधा सवाल किया कि भारतीय टीम को ट्रॉफी क्यों नहीं दी गई? शुक्ला ने कहा, यह ACC की ट्रॉफी है, किसी विशेष व्यक्ति की व्यक्तिगत संपत्ति नहीं है. विजेता टीम को औपचारिक ढंग से ट्रॉफी सौंपी जानी चाहिए थी.

मोहसिन नकवी ने सफाई देते हुए कहा, वो बिना वजह वहां कार्टून की तरह खड़ा था. एसीसी को कहीं भी लिखित में यह जानकारी नहीं दी गई थी कि भारतीय टीम मेरे हाथों से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेगी.

मोहसिन नकवी ने सवालों को टाला

जब भारतीय प्रतिनिधि ने सवाल किया तो मोहसिन नकवी ने सवाल को टाल दिया. उन्होंने कहा कि  इस मुद्दे पर चर्चा किसी और समय होगी, अब नहीं.  फाइनल मैच के बाद सवा घंटे तक सेरेमनी शुरू नहीं हुई थी.  मोहसिन नकवी पोडियम पर खड़े रहे. उनके साथ अन्य हस्तियां भी थी.

बता दें कि एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को पांच से हराया था. फाइनल मैच के बाद ACC चेयरमैन ट्रॉफी अपने साथ लेकर चले गए थे, इसलिए टीम इंडिया को बिना ट्रॉफी और मेडल वापस घर वापस आना पड़ा. एशिया कप के बाद आज भारतीय टीम वापस लौटी है. सूर्यकुमार यादव का मुंबई में स्वागत किया गया. गौतम गंभीर का अहमदाबाद में स्वागत किया गया.

बताया जा रहा है कि एसीसी के सदस्यों ने दुबई में हुई मीटिंग के बाद ट्रॉफी देने के मामले को लेकर आईसीसी के पांच टेस्ट खेलने वाले देश तय करेंगे. ट्रॉफी को लेकर भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश पर जिम्मेदारी है. इस बैठक की अध्यक्षता मोहसिन नकवी ने की. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/cm-sir-if-you-want-to-take-revenge-then-actor/48657

Related to this topic: