ग्रेगोर कोबेल ने कहा, कि स्विट्जरलैंड की नंबर-1 गोलकीपर की भूमिका निभाना उनके लिए गर्व की बात है और वह टीम को हर चुनौती के लिए तैयार मानते हैं।
वैंकूवर,(कनाडा)। फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में अल्जीरिया के खिलाफ मैच से पहले स्विट्जरलैंड के मुख्य गोलकीपर ग्रेगोर कोबेल ने अपनी भूमिका को लेकर आत्मविश्वास जताया है। वैंकूवर में खेले जाने वाले इस अहम मुकाबले से पहले कोबेल ने कहा, कि राष्ट्रीय टीम के नंबर-1 गोलकीपर के रूप में जिम्मेदारी निभाना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया, कि 2022 विश्व कप में मिले अनुभव ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर खिलाड़ी बनने में मदद की।
कोबेल अब स्विट्जरलैंड की पहली पसंद
पहले अनुभवी गोलकीपर यान सोमर के बैकअप रहे कोबेल अब स्विट्जरलैंड की पहली पसंद बन चुके हैं। उन्होंने कहा, कि उनका लक्ष्य सिर्फ किसी की जगह लेना नहीं, बल्कि अपनी अलग पहचान बनाना है। कोबेल ने यह भी कहा, कि गोलकीपर की भूमिका मानसिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि पूरे मैच में उन्हें हमेशा तैयार रहना पड़ता है। उनका मानना है, कि वह अपनी शांति और अनुभव से टीम की रक्षा पंक्ति को मजबूती देते हैं।
टीम किसी भी मजबूत विरोधी को चुनौती देने में सक्षम
स्विस टीम इस समय अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के संतुलन के साथ नॉकआउट चरण में आत्मविश्वास से भरी हुई है। कोबेल को भरोसा है, कि टीम किसी भी मजबूत विरोधी को चुनौती देने में सक्षम है, हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि नॉकआउट फुटबॉल में परिणाम कभी भी अनिश्चित हो सकते हैं। अब सभी की नजरें वैंकूवर में होने वाले इस मुकाबले पर हैं, जहां कोबेल की भूमिका स्विट्जरलैंड के अभियान के लिए अहम साबित हो सकती है। (एएनआई)
यह भी पढ़ेंः भारत-जापान संबंधों में गहराया भरोसा: मोदी ने ताकाइची को कहा “छोटी बहन”