प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

एशियाई खेलों में पैडलर्स का जलवा

एशियाई खेलों में भारतीय पैडलर्स का जलवा बरकरार, मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा के अंतिम आठ में पहुंचकर बढ़ाई पदक की उम्मीदें

हरमीत देसाई और यशस्विनी घोरपड़े की जोड़ी ने मालदीव और हांगकांग की जोड़ियों के खिलाफ कड़े संघर्ष के बाद जीत दर्ज की।

एशियाई खेलों में भारतीय पैडलर्स का जलवा बरकरार मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा के अंतिम आठ में पहुंचकर बढ़ाई पदक की उम्मीदें

एशियाई खेलों में पैडलर्स का जलवा |

नागोया: हरमीत देसाई और यशस्विनी घोरपड़े और मानुष शाह और दीया चितले की भारतीय जोड़ियों ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों की टेबल टेनिस की मिश्रित युगल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज चितले और शाह की जोड़ी ने श्रीलंका और मालदीव की जोड़ियों के खिलाफ 3-0 की जीत दर्ज करते हुए अंतिम आठ में जगह बनाई।

बृहस्पतिवार को हांगकांग की जोड़ी से होगा मुकाबला

प्री क्वार्टर फाइनल में शाह और चितले ने मूसा अहमद और आइशत नजीम की मालदीव की जोड़ी को 11-0, 11-7, 11-6 से हराया। अब बृहस्पतिवार को क्वार्टर फाइनल में उनका सामना हांगकांग की डू होई किम और वोंग चुन टिंग की जोड़ी से होगा। यह मुकाबला जीतने पर भारतीय जोड़ी का पदक पक्का हो जाएगा। देसाई और घोरपड़े का सामना लिन शिदोंग और कुआई मैन की चीन की विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज जोड़ी से होगा। 

भारतीय जोड़ियों का शानदार प्रदर्शन

भारतीय जोड़ी को बुधवार को हांगकांग और मालदीव की जोड़ियों के खिलाफ कड़े मुकाबलों में जीत मिली। शुरुआती मुकाबले में देसाई और घोरपड़े को मालदीव के मोहम्मद इस्माइल और फातिमत अली ने निर्णायक गेम तक खींचा, लेकिन भारतीय जोड़ी ने 9-11, 11-6, 11-7, 9-11, 11-6 से जीत दर्ज की। इसके बाद उन्हें हांगकांग की विंग लाम एनजी और क्वान तो यियू के खिलाफ चार गेम में 11-6, 11-5, 10-12, 11-7 से मुकाबला अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेगी काशी की अनूठी विरासत और आधुनिक उत्पादों की झलक
 

Related to this topic: