Suryakumar Yadav : एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था. टीम इंडिया खिताब अपने नाम कर लिया. विवाद शुरू हो गया. सेरेमनी एक घंटे बाद शुरू हुई.
'मैं इसे विवाद नहीं कहूंगा, क्योंकि..', नकवी से ट्रॉफी न लेने के विवाद पर बोले कप्तान सूर्या |
Suryakumar Yadav : एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था. टीम इंडिया खिताब अपने नाम कर लिया. विवाद शुरू हो गया. सेरेमनी एक घंटे बाद शुरू हुई. भारतीय टीम ने एसीसी के चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना किया था. टीम इंडिया ने ट्रॉफी नहीं इसी पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मीडिया से बात की.
कप्तान सूर्या ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, मैं इसे विवाद नहीं कहूंगा. अगर आपने देखा होगा तो लोगों ने यहां-वहां ट्रॉफी की तस्वीरें पोस्ट की हैं, लेकिन असली ट्रॉफी तब होती है, जब आप लोगों का दिल जीतते हैं, जो विश्वास आप कमाते हैं, सपोर्ट स्टाफ, उन्होंने जो भरोसा दिखाया है, जो लोग पर्दे के पीछे काम करते हैं, वही असली ट्रॉफी है. असली ट्रॉफी मैदान पर इतने सारे लोगों का काम और प्रयास है.
एशिया कप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. टीम इंडिया ने लगातार सात मैच जीते. टीम टूर्नामेंट में अजेय रही. 28 सितंबर (रविवार) को खेले गए खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया. भारतीय टीम 9 वीं बार एशिया कप का चैंपियन बन गई है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/congress-leader-pawan-khera-statement-on-the-comment-against/48540