प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

फीफा विश्व कप 2026

स्विट्जरलैंड ने कनाडा को 2-1 से हराया, दोनों टीमें ग्रुप बी से नॉकआउट में पहुंचीं

स्विट्जरलैंड ने कनाडा को 2-1 से मात दी, हालांकि दोनों टीमें ग्रुप बी से नॉकआउट चरण में जगह बनाने में सफल रहीं।

स्विट्जरलैंड ने कनाडा को 2-1 से हराया दोनों टीमें ग्रुप बी से नॉकआउट में पहुंचीं

Switzerland Defeats Canada by 2-1 |

वैंकूवर,(कनाडा)। यह मैच वैंकूवर में खेले गए फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप बी के अंतिम मुकाबलों में से एक था, जिसमें स्विट्जरलैंड ने कनाडा को 2-1 से हराकर ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया। इस जीत के साथ स्विट्जरलैंड ने शानदार अंदाज में नॉकआउट चरण में प्रवेश किया, जबकि कनाडा ने भी अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर इतिहास रच दिया।

पहला हाफ काफी रोमांचक

पहला हाफ काफी रोमांचक और तेज़ रफ्तार रहा, लेकिन दोनों टीमों में से कोई भी गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ की शुरुआत होते ही स्विट्जरलैंड ने आक्रामक खेल दिखाया और रुबेन वर्गास ने शुरुआती मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। कनाडा इस झटके से पूरी तरह उबर भी नहीं पाया था कि 57वें मिनट में जोहान मंज़ांबी ने विपक्षी रक्षा की एक गलती का फायदा उठाते हुए शानदार गोल कर स्विट्जरलैंड की बढ़त 2-0 कर दी।

दुसरे हाफ कनाडा ने वापसी

इसके बाद कनाडा ने वापसी की कोशिशें तेज कर दीं और 76वें मिनट में स्थानापन्न खिलाड़ी प्रॉमिस डेविड ने बेहतरीन वॉली के जरिए गोल कर अंतर कम कर दिया। अंतिम मिनटों में कनाडा ने बराबरी के लिए लगातार दबाव बनाया, लेकिन स्विस गोलकीपर ग्रेगोर कोबेल ने इंजरी टाइम में शानदार बचाव करते हुए टीम की बढ़त बरकरार रखी।

हार के बावजूद नॉकआउट में कनाडा

हालांकि कनाडा को हार का सामना करना पड़ा, फिर भी टीम ने पहली बार विश्व कप के नॉकआउट चरण में जगह बनाकर नया इतिहास रच दिया। दूसरी ओर, स्विट्जरलैंड ग्रुप बी में शीर्ष पर रहते हुए आत्मविश्वास के साथ अगले दौर में पहुंचा। (एएनआई)

यह भी पढ़ेंः जापान में 6 से अधिक तीव्रता का भूकंप, नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह

Related to this topic: