भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआती मैच के दौरान अपना 55वां वनडे शतक जड़ा जो उनका कुल 86वां सैकड़ा है।
तिरुवनंतपुरम (केरल)। भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआती मैच के दौरान अपना 55वां वनडे शतक जड़ा जो उनका कुल 86वां सैकड़ा है। कोहली ने पारी में इससे पहले केवल 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 74वीं गेंद पर तिहरे अंक का आंकड़ा पार किया। उन्होंने गेंदबाज गुडाकेश मोती के सिर के ऊपर से छक्का लगाकर यह उपलब्धि हासिल की।
कोहली का 55वां वनडे शतक पूरा
दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपना 55वां वनडे शतक पूरा करने के लिए छह छक्के और इतने ही चौके जड़े। कोहली ने पारी में इससे पहले 59 रन पर पहुंचते ही 15,000 वनडे रन भी पूरे कर लिए थे जिससे वह ऐसा करने वाले इतिहास के केवल दूसरे बल्लेबाज और भारत के भी दूसरे बल्लेबाज बने। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में महान सचिन तेंदुलकर (18,426 रन) के पीछे दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
(इनपुटः भाषा)
यह भी पढ़ेंः बिहार में विभिन्न मामलों में 45 गिरफ्तार और भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद