प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

टीम इंडिया के आगे वेस्टइंडीज का पहले दिन ही..

टीम इंडिया के आगे वेस्टइंडीज का पहले दिन ही सरेंडर, 162 रन पर सिमटी पहली पारी

IND vs WI Test 2025 : मोहम्मद शिराज और बुमराह की घातक गेंदबाजी और के एल राहुल की बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है.

टीम इंडिया के आगे वेस्टइंडीज का पहले दिन ही सरेंडर 162 रन पर सिमटी पहली पारी

टीम इंडिया के आगे वेस्टइंडीज का पहले दिन ही सरेंडर, 162 रन पर सिमटी पहली पारी |

IND vs WI Test 2025 : मोहम्मद शिराज और बुमराह की घातक गेंदबाजी और के एल राहुल की बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है।
वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 162 रन बनाए।

जवाब में भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में दो विकेट पर 121 रन बनाए लिए हैं. भारत फिलहाल विंडीज से 41 रन पीछे है। स्टंप्स उखड़ने के समय केएल राहुल 53 रन और शुभमन गिल 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे, जबकि उसके आठ विकेट बचे हुए है। इससे पहले राहुल ने यशस्वी जायसवाल (36) के साथ 68 रन की साझेदारी के साथ भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन साई सुदर्शन (सात) जल्दी आउट हो गये। वेस्टइंडीज के लिए जेडन सिएल्स और रोस्टन चेज को एक-एक सफलता मिली है। 

वेस्टइंडीज को पहली पारी में जल्द समेटने के बाद यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की। सिएल्स ने यशस्वी को आउट कर भारत को पहला झटका दिया जो 54 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे साई सुदर्शन सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारतीय टीम की नजरें अब दूसरे दिन वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी बढ़त हासिल करने पर टिकी होंगी।  

भारतीय क्रिकेट टीम आज नये स्पांसर "अपोलो टायर्स" की जर्सी पहनकर ग्राउंड पर उतरी। टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग का फैसला किया थाह
वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज ने दो मैच की श्रृंखला के शुरुआती टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि टीम दो तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर के साथ मैदान में उतर रही है। टीम में नीतीश कुमार रेड्डी की वापसी हुई है. वेस्टइंडीज की टीम दो स्पिनर और दो तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतर रही है।

अहमदाबाद में खेला जा रहा यह मैच मॉर्डन एरा ग्रेट रविचंद्रन अश्विन, विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद घरेलू मैदान पर हो रहा पहली टेस्ट श्रृंखला है। पिछली बार भारत इन तीनों खिलाड़ियों के बिना नवंबर में घरेलू मैदान पर टेस्ट मैच खेलने उतरा था।

https://www.primenewsnetwork.in/india/mohan-bhagwat-said-about-gen-z-in-his-dussehra/77481

Related to this topic: