प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अलर्ट मोड में रहें आपदा और स्वास्थ्य प्रबंधन विभाग

मानसून से पहले सभी व्यवस्था दुरुस्त करें, 15 नवंबर से पहले गड्ढा मुक्त हों सभी सड़कें- सीएम धामी

मानसून से पहले सभी व्यवस्था दुरुस्त करें 15 नवंबर से पहले गड्ढा मुक्त हों सभी सड़कें- सीएम धामी

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में मानसून सीजन की तैयारियों की समीक्षा की। सीएम धामी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि मानसून शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। उन्होंने मानसून के बाद 15 नवंबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए भी निर्देश दिए। 

आपदा और स्वास्थ्य प्रबंधन विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने आपदा और स्वास्थ्य प्रबंधन विभागों को अलर्ट रहने, बरसात में बिजली, पानी और सड़क सेवाएं बाधित नहीं होने के लिए विभागों को कार्ययोजना बनाने और मौसम अलर्ट गांव-गांव तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने मानसून से पहले अतिक्रमण हटाने और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने का अभियान शुरू करने के निर्देश दिए।

संवेदनशील इलाकों में वैकल्पिक मार्ग तैयार करने को कहा

सीएम धामी ने संवेदनशील इलाकों में पहले से मशीनरी की तैनात करने और वैकल्पिक मार्ग तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ और भूस्खलन संभावित इलाकों का अपडेटेड मानचित्र तैयार होगा। साथ ही गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर हेली एंबुलेंस की भी सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने ब्रिक्स बैठक में उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल को अंतरराष्ट्रीय सराहना मिलने पर खुशी जताई। 

Related to this topic: