प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अपराधियों पर UP STF का  प्रहार

कुख्यात भानु प्रताप सिंह एनकाउंटर में ढेर, कई जिलों में दर्ज थे दर्जनों मामले

यूपी एसटीएफ ने प्रदेश के कुख्यात भानु प्रताप सिंह को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।

कुख्यात भानु प्रताप सिंह एनकाउंटर में ढेर कई जिलों में दर्ज थे दर्जनों मामले

भानु प्रताप सिंह का फाइल फोटो और पुलिस की गोली से घायल कुख्यात |

अयोध्या: ​यूपी एसटीएफ ने प्रदेश के कुख्यात भानु प्रताप सिंह को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। गोरखपुर के बेलाघाट का रहने वाले भानु प्रताप सिंह पर करीब 1.65 लाख रुपये का इनाम था। जिसमें वाराणसी और आजमगढ़ से 1 लाख, अयोध्या और अंबेडकरनगर से 50,100 के अलावा गोरखपुर से 15000 का इनाम घोषित था। बताया जा रहा है कि अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात मुठभेड़ में भानु प्रताप को यूपी एसटीएफ ने मार गिराया।

कुख्यात भानु प्रताप पर दर्ज थे दर्जनों मामले

कुख्यात भानु प्रताप पर कॉन्ट्रैक्ट किलिंग और डकैती सहित दर्जनों गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। ​प्रदेश के ADG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश के निर्देशन में UP STF ने अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए मुठभेड़ को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों का यही अंजाम होगा!

गोली लगने से घायल हुआ कुख्यात

बताया जाता है कि रविवार की रात एमी घाट के पास मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों की एसटीएफ से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से भानु प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, उसका सहयोगी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। उसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

इलाज के दौरान अस्पताल में भानु प्रताप सिंह की हुई मौत

एसटीएफ की टीम घायल भानु प्रताप सिंह को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उसे दर्शननगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान भानु प्रताप सिंह की मौत हो गई। 

Related to this topic: