प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चंद्रनाथ हत्याकांड में एक अभियुक्त ने किया सरेंडर

शुभेंदु अधिकारी PA मर्डर केस के एक अभियुक्त ने बलिया कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक रहे चंद्रनाथ रथ हत्याकांड के एक अभियुक्त ने बलिया कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

शुभेंदु अधिकारी pa मर्डर केस के एक अभियुक्त ने बलिया कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

बलिया: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक रहे चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच में एक और बड़ी सफलता मिली है। CBI की बढ़ती दबिश के कारण हत्याकांड के एक और अभियुक्त ज्ञानेंद्र उर्फ मन्नू ने उत्तर प्रदेश के बलिया कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। 

ज्ञानेंद्र की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी CBI

अभियुक्त ज्ञानेंद्र उर्फ मन्नू पर चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में इस्तेमाल की गई कार को खरीदने और अपराधियों तक पहुंचाने का आरोप है। बताया जाता है कि गिरफ्तारी के लिए CBI की टीम लगातार ज्ञानेंद्र उर्फ मन्नू के ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।

ज्ञानेंद्र पर हत्या और हत्या के प्रयास के 13 मामले दर्ज 

ज्ञानेंद्र उर्फ मन्नु पर हत्या और हत्या के प्रयास के करीब 13 मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में ज्ञानेंद्र सिंह मन्नू का एक ऑडियो-वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उसमें सीएम और पीएम से पूरे हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।

पत्नी ने पति को बताया निर्दोष, कहा- फंसाया जा रहा है

ज्ञानेंद्र उर्फ मन्नू की पत्नी महिमा सिंह ने हत्याकांड में पति का नाम आने पर कहा है कि वे निर्दोष हैं। उन्हें फंसाया गया है। CBI की टीम पर पूरा भरोसा है। जांच में सबकुछ सामने आ जाएगा।

चुनाव परिणाम आने के बाद की गई थी चंद्रनाथ रथ की हत्या

पश्चिम बंगाल में चुनाव के नतीजों के सामने आने के बाद 6 मई की देर रात शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई। दो बाइक से पहुंचे हमलावरों ने चंद्रनाथ की गाड़ी की खिड़की के शीशे पर बंदूक सटा कर फायरिंग की थी। घटना के बाद चंद्रनाथ रथ को तुरंत हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड को iPhone गिफ्ट करने के लिए 11 लाख की चोरी

Related to this topic: